{"_id":"62d303df5a90533fae2776db","slug":"ayodhya-to-host-badminton-table-tennis-and-cricket-faizabad-news-lko6398038162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन, टेबल टेनिस व क्रिकेट की मेजबानी अयोध्या को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन, टेबल टेनिस व क्रिकेट की मेजबानी अयोध्या को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान के प्रस्ताव को शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने सहमति प्रदान करते हुए खेल कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश में चार माह में 24 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यालयों में स्वास्थ्य और खेलों के प्रति रुझान पैदा करने के लिए प्रार्थना के बाद अध्यापकों और छात्रों के लिए योग व व्यायाम अनिवार्य कर दिया गया है।
खेल संबंधी गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए निर्गत निर्देश में जिला विद्यालय निरीक्षक, उप शिक्षा निदेशक और संयुक्त शिक्षा निदेशक को अलग-अलग विद्यालयों में निरीक्षण कर निदेशालय को अपनी आख्या भेजनी होगी। इसके अतिरिक्त विद्यालयों से विगत वर्षों में व्यय किए गए क्रीड़ा शुल्क का विवरण भी मांगा गया है। प्रधानाचार्य अब अपनी मर्जी से क्रीड़ा शुल्क अन्य मद में खर्च नहीं कर सकेंगे।
विद्यालय में क्रीड़ा शुल्क से खरीद के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसमें विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक, खेल अध्यापक और अभिभावकों को शामिल किया जाएगा। विद्यालयों में होने वाले खेलों में नए सत्र में कराटे को ट्रायल के आधार पर शामिल किया गया है। इस वर्ष प्रदेश में 18 अगस्त से लेकर 5 नवंबर तक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
अयोध्या को सितंबर में बैडमिंटन और टेबल टेनिस की राज्य प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व मिला है। वहीं अक्टूबर में अंडर 14 क्रिकेट बालक व अंडर-19 क्रिकेट बालिका के आयोजन का दायित्व भी निभाना होगा। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान के प्राचार्य भगवती सिंह ने बताया कि विद्यालयों में छात्रों को खेलों से जुड़ने के लिए सदन वार प्रशिक्षण की व्यवस्था किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।