फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya's Ramlila begins, staged from today

अयोध्या की रामलीला का शुभारंभ, मंचन आज से

Wed, 06 Oct 2021 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya's Ramlila begins, staged from today
अयोध्या। फिल्मी कलाकारों से सज्जित अयोध्या की रामलीला का शुभारंभ मंगलवार से हुआ। प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी ने सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला के परिसर में रामलीला का मुहूर्त पूजन किया।
विज्ञापन

रामलीला का मंचन बुधवार से होगा। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पुर्नजागरण में भी रामलीला का अहम महत्व है। राष्ट्र पर जब संकट आया चारों ओर निराशा का भाव था तो रामलीला गांव-गांव में शुरू की गई।
विज्ञापन

उस समय लोगों से कहा जाता था कि निराशा दूर होकर रामराज्य फिर आएगा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि मोदी व योगी की सरकार भारतीय संस्कृति के मूल तत्व को पोषित करने व भव्यता देने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या रामराज्य की भूमि है। अब अयोध्या में राममंदिर का भी निर्माण शुरू हो गया है। योगी सरकार में आध्यात्मिक केंद्रों के पर्यटन, धार्मिक व सांस्कृतिक विकास का काम लगातार चल रहा है। दीपोत्सव विश्व का ट्रेडिंग उत्सव बन गया है।
अयोध्या की रामलीला के माध्यम से राम की वैशिष्टता पूरे विश्व में फैले ऐसा प्रयास है। इससे पूर्व पर्यटन मंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चारों के मध्य रामलीला का मुहूर्त पूजन किया।
रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे बिंदु दारा सिंह ने कहा कि अयोध्या की रामलीला को पिछले साल 16 करोड़ लोगों ने देखा था, इस बार रामलीला नया रिकॉर्ड बनाएगी।
रजा मुराद ने कहा कि राम की नगरी में राम के चरित्र का मंचन चुनौती है। इस धरती पर रामायण को जीने में जो आनंद आता है वह अद्भुत है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक व उनकी टीम की ओर से पर्यटन मंत्री को गदा व हनुमान जी का चित्र भेंटकर स्वागत किया।
इस अवसर पर महंत मैथिलीरमण शरण, महंत शशिकांत दास, कैप्टन राजमाथुर, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, आदि मौजूद रहे।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि रामलीला का 6 से 15 अक्तूबर तक दूरदर्शन सहित अन्य सोशल प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। रामलीला का मंचन प्रतिदिन शाम 7 बजे से लेकर रात 10 बजे तक होगा।
बताया कि कोरोना के चलते दर्शकों को रामलीला में आने की अनुमति नहीं होगी। सोशल प्लेटफार्म पर वे घर बैठे रामलीला का मंचन देख सकेंगे। लक्ष्मण किला मैदान में हो रही रामलीला में बॉलीवुड की खास तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
रामलीला में हवा में उड़ते हनुमान, गायब होते राक्षस सहित हवा में राम-रावण का युद्ध दर्शकों को रोमांचित करेगा। कहा कि रामलीला में बॉलीवुड के कई नामी कलाकार राम की कथा का मंचन करते नजर आएंगे।
भाग्यश्री सीता व राहुल बुच्चर राम की भूमिका में दिखेंगे। बिंदु दारा सिंह हनुमान, रजा मुराद अहिरावण, असरानी नारद सहित शक्ति कपूर भी विभिन्न भूमिकाओं में दिखेंगे।

भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी व सांसद रवि किशन भी रामलीला मंचन करते नजर आएंगे। इस बार रामलीला में अयोध्या के भी 30 कलाकारों को मंचन करने का मौका दिया गया है।

अयोध्या-लक्ष्मण किला में आयोजित रामलीला के उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार

अयोध्या-लक्ष्मण किला में आयोजित रामलीला के उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-लक्ष्मण किला में आयोजित रामलीला का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते संस्कृति एवं पर्यटन मं

अयोध्या-लक्ष्मण किला में आयोजित रामलीला का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते संस्कृति एवं पर्यटन मं- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed