फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya reached 84 Kosi Parikrama Yatra

अयोध्या पहुंची चौरासी कोसी परिक्रमा यात्रा

Sat, 14 May 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 14 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya reached 84 Kosi Parikrama Yatra
सरयू तट पर पहुंचे परिक्रमार्थी। - फोटो : अमर उजाला
श्री अयोध्या धाम की प्रसिद्ध चौरासी कोसी परिक्रमा करने वाले साधु-संत लगभग 22 दिनों की यात्रा पूरी कर शनिवार को अयोध्या पहुंच गए। रविवार को परिक्रमार्थी रामकोट क्षेत्र की परिक्रमा करेंगे। यात्रा का समापन जानकी नवमी को सीताकुंड पर रामार्चा महायज्ञ-हवन और पूजन के साथ होगा। 
विज्ञापन


बता दें कि श्री अयोध्या धाम की यह चौरासी कोसी परिक्रमा बस्ती जिले के मख भूमि मखौड़ा से 23 अप्रैल से आरंभ हुई थी। इस तीर्थ स्थल से अयोध्या की चौरासी कोस की परिधि पर सैकड़ों की संख्या में संत-धर्माचार्य और श्रद्धालुओं ने बस्ती, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बाराबंकी और गोंडा जिलों के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हुए शनिवार को दूसरी बेला अयोध्या पहुंच गए।
विज्ञापन


जय श्रीराम के उद्घोष व संकीर्तन करते हुए नगरी में परिक्रमार्थियों ने प्रवेश किया। सरयू तट पर स्नान व पूजन के बाद परिक्रमार्थियों ने वहीं पर डेरा डाल दिया है। परिक्रमा के संचालक श्री अयोध्या धाम धर्मार्थ सेवा संस्थान के संयोजक महंत गयादास ने बताया कि रविवार को जानकी नवमी पर्व पर सुबह छह बजे रामकोट क्षेत्र की परिक्रमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पश्चात परिक्रमार्थी सीताकुंड मंदिर पहुंचेंगे। यहां पर श्री रामार्चा महायज्ञ, हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। परिक्रमा का समापन सोमवार को भंडारे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed