फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Railway Station ready to add to the grandeur of Navya Ayodhya

नव्य अयोध्या की भव्यता पर चार चांद लगाने को तैयार अयोध्या रेलवे स्टेशन

Sun, 29 May 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Railway Station ready to add to the grandeur of Navya Ayodhya
अयोध्या। नव्य अयोध्या की भव्यता पर चार चांद लगाने के लिए अयोध्या रेलवे स्टेशन करीब-करीब सजकर तैयार है। सभी तरह की आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस इस रेलवे स्टेशन पर उतरते ही यात्रियों को धर्मनगरी में होने का एहसास होगा।
विज्ञापन

हालांकि इसके पूर्ण होने की अवधि मार्च 2022 निर्धारित की गई थी, लेकिन इसकी भव्यता व दिव्यता को देखते हुए कार्य में विलंब हो रहा है। स्टेशन के नए भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन

फिनिशिंग का कार्य भी लगभग पूरा होने के कगार पर है। यहां पर कनेक्टिविटी और सुविधाओं को बढ़ाने का काम भी जोर शोर से चल रहा है। सूत्रों के अनुसार रेल मंत्रालय द्वारा स्टेशन का लोकार्पण करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में आने वाले रेल यात्रियों, श्रद्धालुओं व पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2018 में अयोध्या रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्घार का कार्य प्रारंभ हुआ था।
अयोध्या पहुंचने वाले रेल यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ ही आध्यात्म का भी अनुभव हो, इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि मॉडल के तर्ज पर अयोध्या रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है।
इस रेलवे स्टेशन पर करीब एक लाख लोगों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है। इस योजना पर शुरू में 80 करोड़ की लागत का अनुमान लगाया गया जो अब करीब 150 करोड़ तक पहुंच गया है।
वर्तमान में इस नये भवन का कार्य करीब 90 फीसदी पूरा हो गया है। नये भवन में बुजुर्गों व महिलाओं की सुविधा के लिए लिफ्ट व एस्केलेटर, अत्याधुनिक वातानुकूलित वेटिंग रूम, वॉश रूम, पेयजल बूथ, फूड प्लाजा समेत अन्य सुविधाएं तैयार हो चुकी हैं।
पूरे भवन को वातानुकूलित बनाया गया है। यहां लगी टाइल्स, पत्थर, शीशे, दरवाजे, लाइटिंग आदि इसकी भव्यता का एहसास करा रहे हैं। भवन के बीच में लगा भारी भरकम पंखा व ठीक उसके नीचे बनी फर्श की डिजाइन का आकर्षण यात्रियों का मन मोहने को तैयार है।
यही नहीं स्टेशन परिसर के बाहर का विशाल परिसर भी इसकी भव्यता का गवाह बन रहा है। इस विशाल परिसर में दो फुट ओवरब्रिज में से एक, कर्मचारियों का आवास, पार्किंग स्थल आदि का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है।
अयोध्या रेलवे स्टेशन पर आम दिनों में प्रतिदिन औसतन तीन हजार के करीब यात्री आते-जाते हैं। राम मंदिर निर्माण होने के बाद इस संख्या में पांच से छह गुना इजाफा होने की संभावना है।
इस संभावना को परखते हुए केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में इस स्टेशन के सुंदरीकरण करने का कार्य शुरू किया था। अयोध्या रेलवे स्टेशन का श्रीराम मंदिर मॉडल की तर्ज पर निर्मित किया जा रहा है।
पूरी तरह से वातानुकूलित विशाल परिसर की दीवारों पर लिखी रामायण की चौपाइयां व प्रसंगों का चित्र आपको अयोध्या की संस्कृति का एहसास कराएगा।
मुख्य द्वार के ऊपर धनुष चक्र और मुकुट का निर्माण होगा। स्टेशन का ऊपर हिस्सा ग्रीन लाइट से चमकेगा। इसके अलावा स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म का विस्तार किया जाएगा। जिससे करीब एक लाख तक की भीड़ यहां रुक सकेगी।
साथ ही पूरा स्टेशन एलईडी लाइट से जगमगाएगा। यहां दो दर्जन पेयजल बूथ, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए 150 से अधिक स्टील की बेंच लगाई जा रही हैं।
अयोध्या रेलवे स्टेशन के अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के नये भवन का निर्माण कार्य करीब-करीब पूरा हो चुका है। कुछ फिनशिंग का कार्य बाकी रह गया है। जिसे तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसके शुभारंभ की तिथि रेल मंत्रालय द्वारा ही घोषित की जानी है।

अयोध्या का रेलवे स्टेशन देश के सबसे सुंदर स्टेशनों में एक होगा। यहां आते ही यात्रियों को रामनगरी में होने का एहसास होगा। अयोध्या में मंदिर निर्माण के साथ केद्र व प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्य तेज कर दिया गया है। अयोध्या रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसकी खास बात यह है कि यह बाहर से मंदिर नुमा दिखेगा। इसके अंदर विश्रामालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, वॉश रूम, फूड प्लाजा समेत सभी सभी तरह की आधुनिक सुख सुविधाएं बनकर तैयार हो गई हैं।- लल्लू सिंह, सांसद अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed