{"_id":"64be8d2e8bcf51965c08b876","slug":"ayodhya-news-truck-collides-with-roadways-bus-near-kalyani-river-bridge-two-died-22-injured-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News : कल्याणी नदी के रामसनेहीघाट पुल के पास रोडवेज बस से भिड़ा ट्रक, दो की मौत, 22 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News : कल्याणी नदी के रामसनेहीघाट पुल के पास रोडवेज बस से भिड़ा ट्रक, दो की मौत, 22 घायल
Mon, 24 Jul 2023 08:09 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 24 Jul 2023 08:09 PM IST
सार
लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर जिले की सीमा पर कल्याणी नदी के पुल के पास सोमवार को रोडवेज बस और सरसों का तेल लदा मिनी ट्रक आमने-सामने टकरा गए। हादसे में रोडवेज बस का दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर जिले की सीमा पर कल्याणी नदी के पुल के पास सोमवार को रोडवेज बस और सरसों का तेल लदा मिनी ट्रक आमने-सामने टकरा गए। हादसे में रोडवेज बस का दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जिससे दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि 22 घायल हो गए। घटना बाराबंकी जिले की सीमा पर रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
जिले की सीमा पर सोमवार शाम लगभग चार बजे कल्याणी नदी पुल के पास सरसों के तेल की बोतल लादकर एक मिनी ट्रक अयोध्या की ओर आ रहा था। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में नारायण ढाबे के पास ट्रक सामने आ रही सवारियों से भरी रोडवेज बस से टकरा गया। बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया। बाराबंकी जिले से चार एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। थाना पटरंगा व बाराबंकी की रामसनेहीघाट पुलिस की मदद से सभी घायलों को निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया। घायलों में दो की मौत हो गई जबकि 22 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। दोनों थानों की पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर आवागमन बहाल करवाया है।
विज्ञापन
एनएचएआई की लापरवाही, बारिश में धंसा हाईवे का बड़ा हिस्सा, वन-वे है मार्ग
हादसे में एनएचएआई की लापरवाही सामने आई है। पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला जंगल के पास आधे हाईवे पर 20 फीट हिस्सा ढह गया है, जिससे बड़ा गड्ढा हो गया है। इस वजह से 15 दिन से एक लेन बंद कर दी गई थी। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला जंगल के पास एक माह पूर्व भारी बारिश होने के कारण हाईवे धंस गया था। एसडीएम रुदौली अंशुमान सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों को इससे अवगत कराया था। इसके बाद गड्ढे के चारों ओर बेरिकेडिंग कर दी गई थी। वहीं दो सप्ताह से उसकी मरम्मत का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन
इस वजह से दोनों ओर से आने-जाने वाले मार्ग को कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में नारायण रेस्टोरेंट के पास से वन-वे कर दिया गया। वहां से लोग आकर पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला मोड़ पर निकल रहे थे। यह दूरी लगभग एक किलोमीटर से अधिक की है। रुदौली पुलिस क्षेत्राधिकारी सतेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि सड़क पर हुए गड्ढों को जल्दी ठीक कराने के लिए रुदौली एसडीएम अनुमान सिंह ने एनएचएआई को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया है। गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग भी की गई है।
मृतकों में एक युवक लखनऊ का तो एक महिला अंबेडकरनगर की
बाराबंकी प्रतिनिधि के अनुसार, मृतकों की पहचान लखनऊ निवासी विनीत सक्सेना और अंबेडकरनगर निवासी महिला शोभा के रूप में हुई है। रामसनेहीघाट सीएचसी से पांच लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बस के ड्राइवर की हालत भी गंभीर है।