{"_id":"65914f8fa3f453885d0011a7","slug":"ayodhya-news-after-pm-s-rally-now-samajwadi-party-will-hold-convention-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News : पीएम की रैली के बाद अब सपा करेगी अधिवेशन, दो दिन रहेगा दिग्गज नेताओं का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News : पीएम की रैली के बाद अब सपा करेगी अधिवेशन, दो दिन रहेगा दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
Sun, 31 Dec 2023 05:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 31 Dec 2023 05:55 PM IST
सार
सपा के दो दिवसीय अधिवेशन में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होगा। इसमें उमड़ने वाली भीड़ से सपा भी ताकत का एहसास कराएगी। इसी से चुनावी शंखनाद की नींव भी तैयार होने की संभावना है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को जिले में हुई रैली से सपा खेमे में भी खलबली दिखी। पार्टी के बड़े नेता व लोकसभा चुनाव में दावेदारी करने वालों की इस पर पैनी नजर रही। अब इसकी काट ढूंढ़ते हुए सपा ने भी एक अधिवेशन का ऐलान किया है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य बड़े नेताओं का जमावड़ा होगा।
विज्ञापन
शनिवार को एयरपोर्ट के निकट हुई प्रधानमंत्री की रैली में ज्यों-ज्यों समर्थकों की भीड़ जुट रही थी, विपक्षी दलों की चिंता भी बढ़ रही थी। लोग इसे शुरू से ही चुनावी रैली मान रहे थे। इसलिए इसमें पहुंचने वालों की संख्या जानने को वह उत्सुक दिखे। लोकसभा चुनाव में सपा से दावेदारी कर रहे कुछ बड़े नेताओं ने तो अपने सूत्रों को भी रैली में भेज दिया था। रैली के वास्तविक हालात की सटीक जानकारी के लिए कुछ नेता मीडियाकर्मियों से फोन पर पल-पल की अपडेट लेते रहे।
विज्ञापन
इस पर काउंटर अटैक करने के लिए सपा ने भी मजबूत रणनीति बनाई है। इसके लिए दो दिवसीय अधिवेशन में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होगा। इसमें उमड़ने वाली भीड़ से सपा भी ताकत का एहसास कराएगी। इसी से चुनावी शंखनाद की नींव भी तैयार होने की संभावना है।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने बताया कि 22 जनवरी के बाद सपा शीर्ष नेतृत्व ने अयोध्या में ही दो दिवसीय अधिवेशन किया जाएगा। पहले दिन प्रदेश स्तर के नेता प्रतिभाग करेंगे। जबकि, आखिरी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य राष्ट्रीय स्तर के नेता मौजूद रहेंगे। इसकी तैयारी भी शुरू की गई है।