फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya, Kanpur, Bareilly, Meerut, Gorakhpur in the last eight

अयोध्या, कानपुर, बरेली, मेरठ, गोरखपुर अंतिम आठ में

Mon, 21 Oct 2019 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya, Kanpur, Bareilly, Meerut, Gorakhpur in the last eight
अयोध्या। डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान के मैदान पर रविवार से शुरू हुई विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल ने देवीपाटन को, कानपुर ने वाराणसी को, बरेली ने लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज को, गोरखपुर ने चित्रकूट को पराजित कर अंतिम आठ में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले गए पहले मैच में कानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। कानपुर की तरफ से शुभेंद्र ने 41, अर्पित ने 21, रोहित ने 17 रन का योगदान किया। 111 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी की टीम 11.4 ओवर में 60 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

अयोध्या मंडल और देवीपाटन मंडल के बीच खेले गए मुकाबले में अयोध्या मंडल ने देवीपाटन मंडल को 114 रन से पराजित कर अंतिम आठ में प्रवेश किया। अयोध्या मंडल की तरफ से विकास यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 76 रन बना टीम की जीत का आधार रखा। देवीपाटन मंडल की टीम 40 रन के स्कोर पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले मैच में गोरखपुर में चित्रकूट को 90 रन से पराजित किया। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले गए मुकाबले में बरेली ने स्पोर्ट्स कॉलेज को पराजित कर अंतिम आठ में प्रवेश किया। बस्ती मंडल की टीम के न आने के कारण मेरठ को सीधे अंतिम आठ में स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed