{"_id":"64c068ba7acf7c4de4059293","slug":"ayodhya-is-being-developed-on-the-lines-of-jerusalem-and-vatican-city-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya : यरुशलम और वेटिकन सिटी की तर्ज पर हो रहा है अयोध्या का विकास, वैश्विक नगरी बनाने की तैयारी जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya : यरुशलम और वेटिकन सिटी की तर्ज पर हो रहा है अयोध्या का विकास, वैश्विक नगरी बनाने की तैयारी जोरों पर
Wed, 26 Jul 2023 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Jul 2023 05:58 AM IST
सार
खास बात यह है कि अयोध्या के विकास का मास्टर प्लान बनाने से पहले यरुशलम और वेटिकन सिटी जैसे तीर्थस्थलों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का अध्ययन किया गया है।
विज्ञापन
ayodhya
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में एक तरफ भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो दूसरी तरफ शहर को वैश्विक नगरी बनाने के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियाेजनाओं पर काम चल रहा है। खास बात यह है कि अयोध्या के विकास का मास्टर प्लान बनाने से पहले यरुशलम और वेटिकन सिटी जैसे तीर्थस्थलों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का अध्ययन किया गया है। यह जानकारी अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने हाल ही मे वाराणसी में हुए मंदिरों के सम्मेलन में दी।
विज्ञापन
सम्मेलन से लौटे विशाल सिंह ने बताया कि अयोध्या विजन-2047 के साथ हम भगवान राम की नगरी को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। सम्मेलन में हमने नव्य अयोध्या की एक तस्वीर प्रस्तुत करने की कोशिश की। इसी क्रम में यरुशलम और वेटिकन सिटी के अलावा देश के अंकोरवाट, पशुपतिनाथ, नासिक स्थित साईं मंदिर, तिरूमाला तिरुपति और सिद्धि विनायक जैसे राष्ट्रीय तीर्थ स्थलों का भी बारीकी से ऑडिट और निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
राममंदिर बन जाने के बाद यहां हर रोज करीब एक लाख श्रद्धालु व पर्यटक आएंगे। इसलिए अयोध्या के विकास का मास्टर प्लान गहन अध्ययन करने के बाद तैयार किया गया है। वर्तमान में अयोध्या को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए 32 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
विज्ञापन