फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

दो दिवसीय कार्यशाला में सामने आएगा अयोध्या के विकास का विजन

Tue, 02 Mar 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। रामनगरी के 84 कोस को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक मेगा सिटी के रूप में विकसित करने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से बनाए जा रहे विजन डाक्यूमेंट के लिए दो दिवसीय कार्यशाला लगेगी। इसमें अयोध्या के प्रमुख संत, धर्माचार्य, विवि के विभिन्न विभागों के प्रोफेसर, प्रबुद्घ वर्ग, जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। यह सभी लोग अयोध्या के विकास के विजन में अपनी राय व प्लान बताएंगे। इसका निर्णय मंगलवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण की बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन

अयोध्या के विश्वस्तरीय पर्यटन सिटी के रूप में विकसित करने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण की कंसलटेंट टीम की ओर से विजन डाक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। अब तक श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, श्रीराम मंदिर निर्माण समिति, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत समस्त सरकारी व निगमों समेत अन्य लोगों से राय ली जा चुकी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को समाहित किए जाने का कार्य चल रहा है। अयोध्या विकास प्राधिकरण की मंगलवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि पांच व छह मार्च को एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें अयोध्या के विकास के विजन के लिए आम लोगों से राय ली जाएगी। पांच मार्च को जनप्रतिनिधि, प्रमुख संत-महंत व धर्माचार्य, विवि के कला, साहित्य व इतिहास से जुड़े विभागों को आमंत्रित किया जाएगा। जबकि छह मार्च को प्रमुख व्यापारी संगठन, प्रमुख व्यापारी, पत्रकार व प्रबुद्घ वर्ग के लोगों को बुलाया जाएगा। इसमें विकास प्राधिकरण व कंसलटेंट टीम सभी से बातचीत कर अयोध्या के विकास का विजन जानेगी। इन सभी लोगों के विचारों को एकत्र कर विजन डाक्यूमेंट में जोड़ा जाएगा। बैठक में अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी विशाल सिंह, सचिव सत्य प्रकाश सिंह, वित्त अधिकारी आरपी सिंह, अधीक्षण अभियंता एके राय समेत कसंलटेंट टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या की दो दिनी कार्यशाला में आने वाले वाले विचारों को समाहित करके 10 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रजेंटेशन दिया जाएगा। इसके साथ ही अब तक के कंसलटेंट टीम की ओर से किए गए कार्यों की समीक्षा व कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा होगी। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के सामने होने वाले प्रजेंटेशन में तीनों योजनाओं का डीपीआर भी पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed