फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

दो फोरलेन सड़कों व टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स की प्लानिंग करेगी ग्लोबल कंपनी

Tue, 02 Mar 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। रामनगरी को आध्यात्मिक मेगा सिटी के रूप में विकसित करने के लिए चयनित कंसलटेंट कंपनी एलई एसोसिएट्स दो प्रमुख फोरलेन व टूरिस्ट कॉम्पलेक्स का डीपीआर बनाने का कार्य करेगी। इसमेें पूर्व में स्वीकृत फोरलेन सहादतगंज-नयाघाट मार्ग व शृंगार घाट से हनुुमानगढ़ी मार्ग का डीपीआर बदलने की संभावना है। इसमें सड़कों की लंबाई व चौड़ाई पूर्व में स्वीकृत योजना के अनुसार ही होगी लेकिन योजना का नया डीपीआर कंसटेंट कंपनी बनाएगी। साथ ही अयोध्या में एक टूरिस्ट कॉम्पलेक्स बनाए जाने का डीपीआर भी तैयार किया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अयोध्या विकास प्राधिकरण को पत्र भेज कर एक सप्ताह तीनों डीपीआर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अयोध्या के 84 कोस को विश्वस्तरीय पर्यटन सिटी के रूप में विकसित करने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने कंसलटेंट कंपनी एलई एसोसिएट्स को नियुक्त किया है। कंसलटेंट ने अपना कार्य शुरू कर दिया है। शासन ने अयोध्या के समस्त विकास कार्यों के लिए एलई एसोसिएट्स से सभी डीपीआर देखने के स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं। अब शासन ने अयोध्या में स्वीकृत तीन बड़े व अहम प्रोजेक्टों की स्वीकृत के बाद तीनों योजनाओं के लिए नया डीपीआर तैयार करने को कहा है। इसमें अयोध्या के दो प्रमुख मार्ग सहादतगंज-नयाघाट व शृंगार घाट से हनुमान गढ़ी शामिल हैं। इनका डीपीआर लोक निर्माण विभाग ने बनाकर शासन को भेजा है। इसमें सहादतगंज-नयाघाट मार्ग को 12 किमी. बनाया जाना है जबकि नौ किमी. का चौड़ीकरण होना है। इसमें सड़क की चौड़ाई 24 किमी. निर्धारित है।
विज्ञापन

इसकी कुल लागत 288 करोड़ रुपये निर्धारित है। इसी तरह शृंगार घाट से हनुमान गढ़ी मार्ग 850 मीटर सड़क का चौड़ीकरण होना है। इसमें सड़क की चौड़ाई 30 मीटर निर्धारित है। इसमें 85.27 करोड़ रुपये का खर्च आना है। यह दोनों सड़के शासन से स्वीकृत हो चुकी हैं। इसके लिए धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। शासन के निर्देशों के क्रम में इस पर जल्द कार्य शुरू होना है। इसके लिए दोनों सड़कों का नया डीपीआर एलई एसोसिएट्स की ओर से बनाए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसमें सड़कों की लंबाई-चौड़ाई यथावत रखते हुए नया डीपीआर बनाया जाना है। साथ ही अयोध्या में एक नई टूरिस्ट कॉम्पलेक्स बनाए जाने का भी डीपीआर तैयार करना है। तीनों कार्यों को जल्द शुरू करने के मद्देनजर सात दिन के अंदर दोनों डीपीआर तैयार करना है। इसके बाद सड़कों के बनाए जाने व चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलई कंपनी की ओर बनाए जाने वाले तीन डीपीआर में शामिल टूरिस्ट कॉम्पलेक्स अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से बनाया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने महारानी हो के पार्क के पास भूमि चिह्नित की है। यहां लगभग दो एकड़ में कॉम्पलेक्स को बनाया जाएगा। यह अति आधुनिक होने के साथ पर्यटकों की सुविधाओं के दृष्टिगत बनाया जाएगा।

प्रशासन के निर्देश पर एलई एसोसिएट्स की ओर से सहादतगंज-नयाघाट, शृंगार घाट-हनुमानगढ़ी सड़क व टूरिस्ट कॉम्पलेक्स का डीपीआर तैयार किया जाना है। एक सप्ताह में तीनों कार्यों के डीपीआर बनाकर शासन को भेजा जाना है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा।- आरपी सिंह, वित्त अधिकारी, अयोध्या विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed