फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

प्रदीप चिंटू को बेस्ट एक्टर व काजल को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

Mon, 01 Mar 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या महोत्सव में कार्यक्रम की प्रस्तुती देते भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव व कलाकार - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। अयोध्या महोत्सव के मंच पर आयोजित सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड में बेस्ट एक्टर का खिताब भोजपुरी सिनेमा के प्रदीप पांडेय चिंटू व बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब काजल राघवानी को मिला। बेस्ट एक्टर इन बायोपिक दिनेश लाल यादव निरहुवा व बेस्ट एक्ट्रेस बायोपिक आम्रपाली दूबे चुनी गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। भोजपुरी सितारों से सजी इस महफिल में लोकप्रिय सितारों को देखने के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रण करने में पुलिस के पसीने छूट गए। मौके पर दर्जन भर एसआई के साथ कई थानों की पुलिस को तैनात किया था।
विज्ञापन

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि अयोध्या महोत्सव आज अपने विशाल स्वरूप में परिवर्तित हो गया है। विभिन्न परंपराओं व महापुरुषों के बारे में जन सामान्य को अवगत कराने के साथ महोत्सव स्थानीय परंपराओं को मंच भी प्रदान कर रहा है। कहा कि अयोध्या व बस्ती एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। रामजन्म हेतु पुत्रेष्टि यज्ञ बस्ती में हुआ था। आज यह महोत्सव केवल एक जनपद व प्रदेश तक सीमित न रहकर वैश्विक स्तर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

भोजपुरी सिने अवार्ड कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से प्रारंभ हुई।
देर रात तक भोजपुरी सितारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे पंडाल में उत्साह का संचार कर दिया। विभिन्न गीतों पर नृत्य व संगीत पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। अन्य अवार्ड पाने वालों में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर आशीष वर्मा, बेस्ट डीओपी आरआर प्रिंस, बेस्ट चाइल्ड एक्टर ऋषिकेश त्रिपाठी, बेस्ट पापुलर एक्टर सपोर्टिंग अनूप अरोरा, बेस्ट राइजिंग एक्ट्रेस कनक यादव, बेस्ट इनवोशन इन इंटरटेमेंट राहुल नेहरा, बेस्ट पार्श्व गायिका अलका झा, बेस्ट एक्ट्रेस इन सोशल इश्यू फिल्म जुग जुग जिया हो ललनवा के लिए कनक पांडेय, बेस्ट डायरेक्टर फिल्म कसम पैदा करने वाले के लिए संजय श्रीवास्तव को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर के सांसद रवि किशन के पीआरओ और सामाजिक कार्यकर्ता पवन दूबे को विशेष सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उनको वर्ष 2020 में भोजपुरी फिल्मों के प्रचार प्रसार, विकास और जनसेवा के क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए दिया गया। समारोह का संचालन शुभम तिवारी व माही ने किया। इस अवसर पर इं. रवि तिवारी, अरुण द्विवेदी, आकाश अग्रवाल, नाहिद कैफ, अनुजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

सहादतगंज स्थित फारएवर लॉन में आयोजित अयोध्या महोत्सव के चौथे दिन रविवार शाम आयोजित सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड में आए दर्जनों की संख्या कलाकारों की एक झलक पाने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी। इसको नियंत्रण करने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। मौके पर अयोध्या कोतवाली, थाना श्रीरामजन्मभूमि, कोतवाली नगर समेत शहर के दर्जन भर चौकी के प्रभारियों समेत पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। वहीं, भीड़ व वाहनों के चलते हाईवे पर भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed