फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

अभ्युदय योजना की हुई शुरूआत, मौजूद रहे कमिश्नर, आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को होगा फायदा

Mon, 15 Feb 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या-विकासभवन में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत आयोजित वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान मौजू? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। प्रदेश सरकार ने की अभ्युदय योजना का शुभारंभ सोमवार को कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ऑनलाइन इसका शुभारंभ किया। मंडल स्तर पर एसएसबी इंटर कॉलेज में कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने मौजूद रहकर इसकी शुरूआत कराई। बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी न कर पाने वाले युवाओं के लिए यह योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन

अभ्युदय योजना के लिए मंडल स्तर पर एसएसबी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साकेत महाविद्यालय में भी योजना के तहत कोचिंग चलाई जाएगी। डीएम अनुज कुमार झा विकास भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस योजना की जानकारी प्राप्त की। ये योजना के तहत कक्षाओं में सिविल सेवा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए/सीडीएस व अन्य प्रतिभाशाली और उत्साही विद्यार्थियों को निशुल्क सीधे/प्रत्यक्ष प्रशिक्षण/ऑनलाइन प्रशिक्षण/सलाह प्रदान किए जाने के संबंध में है।
विज्ञापन

योजना के शुभारंभ के बाद कमिश्नर ने इस योजना के चरणबद्ध तरीके से लागू करने के लिए डीएम अनुज कुमार झा, सीडीओ प्रथमेश कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त वेदप्रकाश मौर्य, उप निदेशक समाज कल्याण और शिक्षा से जुड़े अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मंडल मुख्यालयों पर 16 फरवरी से योजना के तहत निशुल्क कोचिंग प्रारंभ की जाएगी। कमिश्नर ने समय से संचालन करने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अभ्युदय कोचिंग से संबंधित चयनित बच्चों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का भी निर्देश दिया। जिससे इसकी जानकारी बच्चों को समय से मिल सकें। इससे पंजीकृत को समय से जानकारी देने के निर्देश दिया। कमिश्नर ने मंडल स्तर पर समन्वय करने के लिए निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी अंबेडकरनगर, जिला विद्यालय निरीक्षक, साकेत महाविद्यालय, अवध विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed