फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

सिर पर सिलेंडर रखकर सड़क पर उतरे सपाई

Mon, 15 Feb 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या-अपनी मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन करते पूर्व मंत्री व सपा कार्यकर्ता - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सिर पर सिलेंडर व हाथों में तख्तियां लेकर सोमवार को महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और सरकार विरोधी नारे लगाए। रीडगंज चौराहे पर सपा नेताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं सोमवार दोपहर पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय की अगुवाई में हाथों में तख्तियां लेकर व सिर पर गैस सिलेंडर रखकर प्रदेश के सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। रीडगंज चौराहे पर पहले से मुस्तैद पुलिस ने जुलूस रोक लिया। आगे जाने की जिद पर अड़े पूर्व मंत्री की पुलिस प्रशासन से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा कि अभी कोरोना के प्रकोप से देश व प्रदेश की जनता उबर भी नहीं पाई थी कि डीजल-पेट्रोल व गैस सिलेंडर के दामों में इस कदर बढ़ोत्तरी कर दी गई। कहा कि, डीजल-पेट्रोल व गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है। गैस सिलेंडर की सब्सिडी भी अघोषित रूप से बंद हो चुकी है। ऐसे में इस जनविरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना बेहद जरूरी है। जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि हर मोर्चे पर विफल सरकार अब अत्याचार पर उतर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि महंगाई से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। घर का खर्च कैसे चले, यह सोचकर लोग परेशान हैं। इस मौके पर विधान सभा क्षेत्र प्रभारी मनोज जायसवाल, महिला सभा महानगर अध्यक्ष सरोज यादव, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, विद्या भूषण पासी, श्रीचंद्र यादव, शक्ति जायसवाल, अर्पणा जायसवाल, पार्षद हाजी असद अहमद, राम भवन यादव, छोटेलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed