फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

रामपुर पुवारी माझा क्षेत्र में सरयू तट पर मिला मृत तेंदुआ

Tue, 02 Feb 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या-पूरा बाजार अयोध्या ग्राम रामपुर पुवारी माझा क्षेत्र में मृत मिला तेंदुआ - फोटो : FAIZABAD
पूरा बाजार। थाना महराजगंज क्षेत्र स्थित ग्राम रामपुर पुवारी माझा क्षेत्र में सरयू तट पर मंगलवार दोपहर एक तेंदुआ मृत पाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग नाव से तेंदुए का शव नदी उस पार बस्ती क्षेत्र में ले जाना चाह रहे थे लेकिन ग्रामीणों को देखकर भाग गए। उक्त क्षेत्र बस्ती जनपद में आता है, सूचना पर पहुंचे बस्ती के वन दरोगा तेंदुए का शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

रामपुर पुवारी माझा के प्रधान रमेश निषाद ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कुछ शिकारी माझा क्षेत्र में घूमते हुए देखे गए थे। यह उनका कारनामा हो सकता है। बताया कि उक्त क्षेत्र बस्ती जनपद में लगने के कारण वहां से आए वनकर्मियों ने तेंदुए का शव अपने साथ ले गए। वहीं डीएफओ बस्ती नवीन शाक्य ने बताया कि तेंदुआ की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed