Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Artists from South Africa will bring the life story of Shri Ram to life in 60 minutes

Ayodhya News: दक्षिण अफ्रीका के कलाकार 60 मिनट में जीवंत करेंगे श्रीराम की जीवनगाथा

Sat, 07 Nov 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 07 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Artists from South Africa will bring the life story of Shri Ram to life in 60 minutes
शंकराचार्य द्वार की हुई भव्य सजावट।
अयोध्या। दीपोत्सव में इस बार दक्षिण अफ्रीका की रामलीला टीम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को मंच पर जीवंत करेगी। ''''श्रीराम : द एपिक अनफोल्ड्स'''' शीर्षक से प्रस्तुत होने वाली इस रामलीला में 60 मिनट के भीतर रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इसमें भगवान श्रीराम के जन्म की भविष्यवाणी से लेकर उनके राज्याभिषेक और दीपावली उत्सव तक की कथा को नाटकीय रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

रामकथा पार्क के मंच पर दक्षिण अफ्रीका के कलाकारों ने शुक्रवार को रामलीला का पूर्वाभ्यास भी किया। अंतरराष्ट्रीय रामायण वैदिक शोध संस्थान के सलाहकार आशुताेष द्विवेदी ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका की रामलीला की प्रस्तुति का समापन रामायण की कथा से मिलने वाले संदेश के साथ होगा। इसमें सत्य की खोज, सत्य के मार्ग पर चलने और आत्मा को प्रकाश की ओर ले जाकर अज्ञान व अंधकार को दूर करने की व्याख्या की जाएगी।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय संस्कृति और रामायण के सार्वभौमिक संदेश को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रस्तुति के रूप में सामने रखेगी। शुक्रवार को लाओस व श्रीलंका के भी कलाकारों ने रामलीला मंचन का पूर्वाभ्यास किया। आशुतोष ने बताया कि शनिवार को तीनों देशों के कलाकार उपराष्ट्रपति व सीएम के समक्ष प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed