{"_id":"6aee1e0d662de91f5b04eec1","slug":"thousands-of-cheque-dishonour-cases-will-be-disposed-of-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-162638-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: चेक डिसऑनर की हजारों फाइलों का होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: चेक डिसऑनर की हजारों फाइलों का होगा निस्तारण
Sat, 07 Nov 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। चेक डिसऑनर मामलों की सुनवाई के लिए दीवानी न्यायालय परिसर में स्थापित अतिरिक्त न्यायालय के पीठासीन अधिकारी के सेवानिवृत्त होने से रिक्त चल रही अदालत की फाइलें अब अलग-अलग न्यायालयों में स्थानांतरित कर दी गई हैं। सीजेएम पीयूष त्रिपाठी ने अतिरिक्त न्यायालय में विचाराधीन सभी पत्रावलियों को विभिन्न अदालतों में भेजने का आदेश जारी किया है।
अगस्त में अतिरिक्त न्यायालय के पीठासीन अधिकारी अमरनाथ कुशवाहा सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद अदालत में विचाराधीन हजारों फाइलों की सुनवाई प्रभावित हो गई थी। अब थाना कोतवाली नगर की पत्रावलियां एसीजेएम प्रथम व द्वितीय, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय व तृतीय, अपर सिविल जज (सीडि) प्रथम, द्वितीय व चतुर्थ, फास्ट ट्रैक कोर्ट (सीडि), जूडि और मुंसिफ मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालतों में स्थानांतरित की गई हैं।
थाना कोतवाली अयोध्या की सभी फाइलें अपर सिविल जज (जूडि)/एफटीसी (विमेन) की अदालत में भेजी गई हैं। थाना कैंट की फाइलें अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम और पटरंगा की फाइलें अपर सिविल जज (सीडि) चतुर्थ की अदालत में स्थानांतरित की गई हैं।
विज्ञापन
इसी तरह थाना तारुन और कोतवाली बीकापुर की फाइलों की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में होगी। पत्रावलियों के स्थानांतरण से वादकारियों को लंबित मामलों की सुनवाई शुरू होने और शीघ्र निस्तारण की उम्मीद जगी है।