{"_id":"600c60818ebc3e34672c406f","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko561381624","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराममंदिर निर्माण में सहयोग के लिए रामनगरी के संतों ने खोली झोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराममंदिर निर्माण में सहयोग के लिए रामनगरी के संतों ने खोली झोली
विज्ञापन
अयोध्या-निधि समर्पण अभियान के तहत निधि समर्पण महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, राममंदिर के ट्रस्टी डॉ.अन?
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए मकर संक्रांति से चल रहे निधि समर्पण अभियान को लेकर रामभक्तों खासा उत्साह दिख रहा है। वहीं राममंदिर आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा निभाने के बाद अब राममंदिर निर्माण में भी रामनगरी के संत-धर्माचार्य अपना सहयोग दे रहे हैं। राममंदिर निर्माण के लिए संतों ने अपनी झोली खोल दी है। रामनगरी के संतों की ओर से अब तक करीब दस लाख का निधि समर्पण किया जा चुका है।
बतातें चलें कि राममंदिर आंदोलन में रामनगरी सहित पूरे भारत के संतों की अहम् भूमिका रही। अयोध्या के ही दिगंबर अखाड़ा के महंत रामचंद्र दास परमहंस को राममंदिर आंदोलन का महानायक कहा जाता है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की भी राममंदिर आंदोलन में अहम् भूमिका रही है। अब जब कि राममंदिर आंदोलन की परिणति के रूप में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण का काम शुरू हो चुका है तो निर्माण कार्य में धन की कमी आड़े न आए इसको लेकर संत भी आगे आ रहे हैं। इसीक्रम में शुक्रवार को अयोध्या की प्रसिद्घ पीठ श्रीरामबल्लभाकुंज परिवार से जुड़े विभिन्न सदस्यों ने राममंदिर निर्माण के लिए छह लाख का सहयोग दिया है।
मंदिर के महंत रामशंकर दास वेदांती व अधिकारी राजकुमार दास की ओर से 555555 रुपये का निधि समर्पण महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, राममंदिर के ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र को किया गया। इसी क्रम में रामबल्लभाकुंज के ही अजय मिश्र ने 21 हजार, अवधेश तिवारी 11111, शैलेंद्र शुक्ल ने 31 हजार, राघवेंद्र तिवारी ने 11111, पंडित राकेश तिवारी ने 21 हजार व राजेंद्र शास्त्री ने 21 हजार का सहयोग किया। इसी क्रम में निधि समर्पण अभियान के पहले दिन ही सबसे पहले उदासीन आश्रम के महंत डॉ. भरत दास ने 1 लाख का समर्पण दिया था। इसके अलावा ज.गु.राघवाचार्य 51000, ज.गु.श्रीधराचार्य 111111 रुपये का समर्पण कर चुके हैं। तिवारी मंदिर के महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने 51 हजार रूपए का निधि समर्पण किया है। निधि समर्पण अभियान शुरू होने से पहले भी अयोध्या के कई संतों ने राममंदिर के लिए दान किया था। दशरथ महल बड़ास्थान के महंत बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य व अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता लक्ष्मण दास की ओर से राममंदिर के लिए पहले ही दान किया जा चुका है।