फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

दस से 15 वर्षों में विश्व की सर्वोत्तम नगरी बन जाएगी अयोध्या: लल्लू सिंह

Tue, 22 Dec 2020 09:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या को नगर निगम बने अभी महज तीन वर्ष हुए हैं, संसाधनों का अभाव है बावजूद इसके महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व में अयोध्या को पर्यटन केंद्र की दृष्टि के विकसित किया जा रहा है। अयोध्या के विकास का नक्शा बनाने का काम विश्व स्तर के आर्किटेक्ट करने जा रहे है। आने वाले दस से पंद्रह वर्षों में अयोध्या विश्व की सर्वोत्तम नगरी के रुप में स्थापित होगी। वह नगर निगम अयोध्या की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर रामकथा पार्क में आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार प्रतिबद्ध है। अयोध्या के बाद फैजाबाद नगर व नगर निगम के जुड़ने वाले गांवों में अंडरग्राउंड विद्युत लाइन की व्यवस्था की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय मानकों से युक्त अयोध्या रेलवे स्टेशन का निर्माण हो रहा है। अयोध्या मंडल के सभी स्टेशनों को मंदिर माडल के रुप में विकसित किया जाएगा। फैजाबाद जगदीशपुर फोर लेन मार्ग का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद लल्लू सिंह व रामबल्लभाकुंज के अधिकारी महंत राजकुमारदास ने दीप प्रज्जवल के माध्यम से किया।
विज्ञापन

महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि अयोध्या का उसकी महिमा व गरिमा के अनुरुप विकास किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर लाने के लिए सरकार तथा नगर निगम कृतसंकल्पित है। कार्यक्रम में 51 महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, परमानंद मिश्रा, शैलेंद्र कोरी, रामकुमार सिंह राजू, परमानंद मिश्र व नगर निगम के सभी पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहापौर ने गिनाए विकास कार्य
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि हम अयोध्या को एक अतुलनीय धार्मिक नगरी के रुप में विकसित करने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। नगर निगम के द्वारा गृहकर व जलकर का भुगतान आनलाइन पोर्टल के माध्यम से करा दिया गया है। डोर टू डोर कलेक्शन के माध्यम से सभी 60 वार्डों में कूड़े के संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। तीन इलेक्ट्रिकल कार लीज पर ली गयी है। नगर क्षेत्र में स्थित जर्जर मार्गों के सुदृढ़ीकरण, नये मार्गो का निर्माण एवं जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए प्रमुख नालो का निर्माण व पार्कों के सौंदर्यीकरण का मार्ग प्रगति पर है। नगर निगम ने कोरोना काल में भी अहम भूमिका निभाई और चार लाख लंच पैकेट का वितरण किया गया।

अयोध्या के विकास के लिए 24 को होगा टेंडर
नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि अंतराष्ट्रीय स्तर की कंसल्टेंट कंपनी के आर्किटेक्ट अयोध्या के विकास का खाका खींचेंगे। इसके लिए 24 तारीख को टेंडर आमंत्रित किया जायेगा। कंपनी का चयन होने के बाद उसे 45 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। नगर निगम एयरपोर्ट से रामलला के मंदिर तक विश्वस्तरीय ट्रांसपोर्ट की सुविधा श्रद्धालुओं को प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed