फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए दो ने किया नामांकन

Tue, 22 Dec 2020 08:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
जानाबाजार। हैदरगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मंगलवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे के बीच व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए सबसे पहले प्रत्याशी उपेंद्र दुबे उर्फ झिंगूरी ने लाव लश्कर के साथ हैदरगंज बाजार में स्थित हनुमानगढ़ी पर माथा टेक कर तथा प्रसाद चढ़ाकर सुमित्रा बालिका इंटर कॉलेज हैदरगंज में पहुंच कर चुनाव अधिकारियों अंकित श्रीवास्तव ,पंकज चौबे ,अभिषेक अग्रहरी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

इसके बाद अध्यक्ष पद प्रत्याशी के लिए बाजार के ही प्रिंस कसौधन ने भी लाव लश्कर के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने भी हनुमानगढ़ी पर माथा टेका, प्रसाद चढ़ा अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बाजार में लगभग 600 मतदाता हैं। 24 दिसंबर को नाम वापसी होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक इसी विद्यालय प्रांगण में बाजार के सभी मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन

पांच बजे के बाद मतगणना शुरू होगी। बता दें कि इसके पहले बाजार के व्यापारी लल्लन प्रसाद अग्रहरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष थे। 23 अगस्त 2018 को उनकी मृत्यु के बाद से कार्यवाहक के रूप में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उपेंद्र दुबे उर्फ झिंगूरी देख रहे थे। व्यापार मंडल के संरक्षक के रूप में सियाराम सर्राफ, दिलीप सिंह, चंद्र प्रकाश अग्रहरि सहित तीन लोग नियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed