{"_id":"5fd8b0628ebc3e3c9429dd95","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko554904180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्पोरेशन ने लागू की कोविड एक मुश्त समाधान योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्पोरेशन ने लागू की कोविड एक मुश्त समाधान योजना
विज्ञापन
बीकापुर। विद्युत विभाग द्वारा कोरोना काल में उपभोक्ताओं को हुई आर्थिक क्षति की भरपाई के तौर पर कोविड-19 छूट योजना लागू की गई है।
इस योजना से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सभी व्यावसायिक, औद्योगिक व निजी शिक्षण संस्थान लाभांवित होंगे। योजना में पंजीकरण की अवधि 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2021 तक निर्धारित की गई है।
विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता दिलीप कनौजिया ने बताया कि इस योजना के तहत नवंबर माह 2020 तक के बिजली बिल में लगे ब्याज को माफ़ किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए विद्युत उपभोक्ता उपकेंद्र, एसडीओ कार्यालय अथवा डिवीजन कार्यालय पे संपर्क करके पूरी जानकारी कर सकते हैं। कोविड एक मुश्त समाधान योजना में व्यावसायिक, औद्योगिक और निजी संस्थानों को भी सर चार्ज में छूट मिल सकेगी।
योजना के तहत उपभोक्ताओं को पंजीकरण के समय कुल मूल बकाए का 30 फीसदी जमा करना होगा। इसके बाद इन्हें 28 फरवरी 2021 तक संपूर्ण बिल जमा करना होगा। यदि उपभोक्ता अपने बिल से असंतुष्ट है तो वह पंजीकरण के समय बिल संशोधन का भी विकल्प चुन सकता है। जिस पर सात दिन के भीतर उसे संशोधित बिल उपलब्ध करा दिया जाएगा।