{"_id":"5fd74be58ebc3e3fc432b0a3","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5547107103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल की अगुवाई में रालोद पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह घाट स्थित चौधरी चरणसिंह की मूर्ति के सामने कृषि बिल के खिलाफ एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून की मांग को लेकर केंद्र सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया।
इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा कि विगत कई महीनों से देश का किसान इन तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए आंदोलित हैं, लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। किसानों की मांगों पर सरकार विचार करने के लिए तैयार नहीं है।
इसीलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया है। इस मौके पर अवध क्षेत्र महामंत्री सुनील शर्मा, युवा रालोद जिलाध्यक्ष रामशंकर वर्मा, नेतराम वर्मा, डॉ शांती देवी, राजेश तिवारी, बबलू यादव आदि मौजूद रहे।