{"_id":"5fd74b328ebc3e3eb10b5930","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko554710253","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर वित्तविहीन प्रबंधक संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर वित्तविहीन प्रबंधक संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विभिन्न मांगों को लेकर उप्र वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना के चलते विद्यालय 10 माह से बंद चल रहे हैं। हम लोग कम शुल्क लेकर कम आमदनी वाले अभिभावकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का काम करते हैं, जिसके चलते विद्यालय आर्थिक बचत की स्थिति में भी नहीं रहता है। शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मानदेय नहीं दे पा रहे हैं। हमारे समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
पदाधिकारियों ने मांग किया कि कोरोना राहत राशि में से सहयोग राशि उपलब्ध कराई जाय, विद्यालय प्रबंधकों को छात्र प्रतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाय, विद्यालय बंद होने के समय तक इस ऋण की किस्त टाल दिया जाय, बिजली का बिल माफ किया जाय। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों को माना नहीं गया तो हमें आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ राकेश तिवारी, महासचिव सुरेंद्र कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राजकुमार यादव, जिला संगठन मंत्री जगन्नाथ दुबे, जिला सलाहकार भूपेंद्र पांडे, वेदप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।