{"_id":"5fd37c088ebc3e3eb532fbf2","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5542767137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरौली धान क्रय केंद्र के सचिव के विरूद्ध डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरौली धान क्रय केंद्र के सचिव के विरूद्ध डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली। जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने शुक्रवार को उप जिलाधिकारी विपिन सिंह के साथ तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समिति बरौली के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने छोटी काश्त के किसानों का धान खरीदे जाने की शिकायत की, जिससे नाराज जिलाधिकारी ने सचिव को निलंबित कर दिया। साथ ही क्रय केंद्र पर किसी अन्य की तैनाती करने का आदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने धान खरीद केंद्र प्रभारी पर व्यापारियों और बिचौलियों के धान की तौल कराने का आरोप लगाया, कहा कि केंद्रों पर तौल न कर मिलों की खरीद से कोटा पूरा किया जा रहा है। कहा कि धान खरीद में बाजार और सरकारी दर में 750 रुपये का अंतर होने की वजह से किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचना चाहते हैं। लेकिन सरकारी क्रय केंद्रों पर छोटे किसानों और महिला किसानों का धान खरीदने की समुचित व्यवस्था न होने से विवश होकर किसानों को निजी राइस मिलों और व्यापारियों को धान बेचना पड़ रहा है। इस पर डीएम ने केंद्र प्रभारी से शासन की गाइडलाइन के अनुरूप लघु व सीमांत किसानों के धान खरीद की सूची मांगी। दी गई सूची से नाराज डीएम ने सचिव को निलंबित करने का आदेश किया।
उप जिलाधिकारी विपिन सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने बरौली धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। बताया कि केंद्र पर 46 सौ क्विंटल धान खरीदा गया है, जो लक्ष्य का 70 प्रतिशत है। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अखिलेश सिंह मौजूद रहे।