फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

रुदौली नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के आसार बढ़े

Fri, 11 Dec 2020 07:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
रुदौली। ग्राम पंचायत चुनाव से पहले नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार को लेकर प्रशासनिक स्तर पर हलचल बढ़ गई है। नगर पालिका परिषद रुदौली के सीमा विस्तार की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन

नोटिफाइड एरिया रुदौली को 6 फरवरी 1986 को शासन ने नगर पालिका परिषद का दर्जा प्रदान किया था। इसके तहत 36 मोहल्ले का परिसीमन कर 25 वार्डों का गठन किया गया। एक दशक से नगर पालिका परिषद के विस्तार की मांग स्थानीय स्तर पर की जाती रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में स्थानीय नेताओं ने नगर पालिका परिषद रुदौली की सीमा के विस्तार कराने की मांग विधायक रुदौली रामचंद्र यादव से की थी। विधायक ने विस्तार के लिए नगर विकास मंत्री, प्रमुख सचिव नगर विकास से कार्रवाई की मांग की थी। विधायक के प्रयास पर 2018 में नगर पालिका परिषद रुदौली के विस्तार के लिए जिलाधिकारी द्वारा रिपोर्ट भेजी गई थी।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सतिंद्र प्रकाश शास्त्री, नामित सभासद अनिल कुमार मिश्र, दुर्गेश श्रीवस्तव ने 22 नवंबर 2020 को सीमा विस्तार कराए जाने का पत्र विधायक को सौंपा था। 27 नवंबर को उपजिलाधिकारी ने जिलाधिकारी को सीमा विस्तार में आने वाले 25 राजस्व गांव की आबादी कृषि, आबादी भूमि, 2011 की जनगणना समेत सारी सूचनाएं डीएम को भेजी है। एसडीएम विपिन सिंह ने बताया कि नगर विकास विभाग को नगर पालिका परिषद रूदौली के सीमा विस्तार के लिए प्रस्तावित गांव और संबंधित सभी सूचनाएं भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 गांव और जोड़ा जाना प्रस्तावित
नगर पालिका परिषद रुदौली के सीमा वयिस्तार में प्रस्तावित 25 गांव टीकर, सेलुहुमाउ, खातीरपुर, चितईपुर, सलेमपुर, कादिरपुर, लखमीपुर, गुलचप्पा खुर्द, भेलसर आंशिक, सरायपीर आंशिक, जहानपुर, खैरनपुर, जसमड़, जलालपुर, करीमपुर, सराय हामिद, परसौली, मिर्जापुर, मानापुर, भौली आंशिक, मुहामिदपुर, खुशका, नेवाजपुर, गोगावा, शाहपुर जोड़ा जाना प्रस्तावित है।

नगर पालिका परिषद की 2011 की जनगणना की आबादी में इस 25 गांवों की 26 हजार 80 की आबादी और जुड़ जाएगी। सीमा वृद्धि किए जाने से निकाय की वार्षिक आय की संभावित वृद्धि 6 लाख 85 हजार होगी। प्रस्तावित सीमा विस्तार में नगर पालिका परिषद की पूर्वी सीमा सराय हामिद, पश्चिमी सीमा गोगावा, उत्तरी सीमा जलालपुर और दक्षिणी सीमा परसोली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed