{"_id":"5fd232f98ebc3e41a73fb5eb","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko55413240","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनियुक्त शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनियुक्त शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। परिषदीय स्कूलों में 69 हजार शिक्षक भर्ती में चयनित हुए करीब आठ सौ नवनियुक्त शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
जिले में दो चरणों में करीब आठ सौ शिक्षकों को विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में तैनाती दी गई है। इन्हें नियुक्ति पत्र वितरित करने के साथ प्रथम बैच के शिक्षकों को विद्यालय भी आवंटित किया जा चुका है। अब महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर इन शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बृहस्पतिवार से शुरू किया गया है। डायट में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को प्रथम बैच के 50 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है।
प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए पूर्ण मनोयोग एवं कर्मठता से शिक्षण कार्य करने का सुझाव दिया एवं शिक्षकों के दायित्वों के सकारात्मक पहलुओं पर चर्चा की। डीएम ने द सिक्रेट जैसी सकारात्मक पुस्तक पढने की भी सलाह दिया। कहा कि शिक्षा के द्वारा ही राष्ट्र की उन्नति संभव है, इसको चरितार्थ करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को उनके व्यवहार, आचरण, वातावरण, परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षण कार्य किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
सुबह 09:30 बजे से सायंकाल 5 बजे तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में नवनियुक्त शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग के प्रशासनिक ढांचे का परिचय एवं गुणवत्ता संवर्धन के लिए जिले में संचालित मुख्य गतिविधियों से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया। डायट प्राचार्य संध्या श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं जिले की भौगोलिक स्थिति के साथ ही जिले में संख्यात्मक स्थिति पर प्रकाश डाला।
एसआरजी अमित मिश्रा ने मिशन प्रेरणा के अंतर्गत प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका, सेट परीक्षा एवं रिपोर्ट कार्ड, सक्रिय पुस्तकालय आदि की जानकारी दी। जिला समन्वत्र निर्माण अर्जुन सोनकर ने आपरेशन कायाकल्प के 14 पैरामीटर के बारे में बताया। इस मौके पर प्रशिक्षण प्रभारी मनोज कुमार, संयोजक कांती वर्मा, प्रवक्ता प्रतिमा चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।