{"_id":"5fd2323a8ebc3e3ba10d3886","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko554130399","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए जानकारी, जागरूकता और सतर्कता जरूरी:सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए जानकारी, जागरूकता और सतर्कता जरूरी:सीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर अवध पीपुल्स फोरम और मिशन शक्ति के द्वारा युवा संसाधन केंद्र सहादत अली की छावनी में डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन और युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएसपी श्रुति गुप्ता ने युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बतौर युवा हमारे लिए जरूरी है कि हम अपने परिवेश को समझे, आँख बंद कर के विश्वास नहीं करना चाहिए। कोई हमारा बहुत ही विश्वास पात्र हो, आपको सतर्कता बरतनी चाहिए। आपके लिए जानकारी, जागरूकता और सतर्कता जरूरी हैं। इस तरह से आप समाज में अपने लिए स्पेस बनाने के साथ आगे बढ़ सकती हैं।
विशिष्ट अतिथि महिला थाना अध्यक्ष रत्ना कुमारी ने कहा कि लड़कियों को हम हर संभव मदद करने का प्रयास करते हैं। हमारे पास जो मामले आते हैं अधिकतर परिचित के लोग ही उत्पीड़न में शामिल होते हैं। कई बार अनजाने में ही हम गलती कर देते हैं जिससे कोई हमारा फायदा उठता है। हमको सजग होकर अपने काम और रिश्ते बनाना चाहिए। हमारा मिशन शक्ति अभियान महिलाओं, किशोरियों को जागरूक करने के साथ जो हेल्प लाइन नंबर हैं जैसे-1098, 112, 187, 1090, 1076 आदि इन्हें अधिकाधिक लोगों तक पहुँचाया जा रहा है।
अवध पीपुल्स फोरम की तरफ से 16 दिवसीय महिला हिंसा के विरुद्ध अभियान समिति से जुड़ी सिम्मी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हमने कई स्थानों पर युवाओं के साथ बराबरी, अवसर में समानता, हिंसा, छेड़छाड़, जल्दी शादी, जैसे मुद्दों पर फिल्म एवं संवाद के माध्यम से चर्चा की हैं। समुदाय एवं शैक्षणिक संस्थाओं में अभियान के माध्यम से युवाओं से बहुत सार्थक संवाद किया गया हैं। जिसको जोड़ते हुए आगे काम करने की योजना हैं। अभियान का संयोजन कर रहे आशीष कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया संचालन शुभम पांडेय ने किया। इस दौरान डॉ. बुशरा खातून, आफाक उल्लाह, अमन राठौर सहित अन्य मौजूद रहे।