फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

शीतलहर का प्रकोप शुरू, घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Tue, 08 Dec 2020 07:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। हल्की ठंडक के बाद एकाएक जिले में शीत लहर का प्रकोप शुरू हो गया। मध्य रात्रि से छाए घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त दिखा। सुबह हाइवे पर अमूमन फर्राटा भरकर गुजरने वाले रेंगते नजर आए। 11 बजे तक आसमान साफ हुआ तो जनजीवन सामान्य हुआ, लेकिन दिन भर सूर्यदेव के दर्शन न होने से पारे में गिरावट देखी गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कोहरा छाए रहने व गलन बढने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

ठंड के मौसम के करीब डेढ़ माह बीतने को हैं, लेकिन अभी तक दिन में लोगों को ऊनी कपड़े भारी लग रहे थे। सिर्फ सुबह-शाम में हो रही ठंडक से बचने के लिए ही गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे थे। इधर, मंगलवार को मौसम ने अचानक अंगड़ाई ली और जिले में भी शीत लहर का आगाज हुआ। सुबह लोग उठे तो घर, खेत-खलिहान, बाग-बगीचे आदि कोहरे की सफेद चादर से लिपटे नजर आए।
विज्ञापन

घना कोहरा होने के कारण दृश्यता बमुश्किल बीस मीटर तक रह गई। इससे हाइवे सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर दुपहिया व चार पहिया वाहन हेड लाइट जलाए रेंगते नजर आए। स्कूल-कॉलेज के लिए निकले छात्र भी कांपते हुए व कोहरे की बूंदों से भीगे हुए स्कूल पहुंचे। घर से जरूरी काम के लिए निकले लोग जैकेट, मफलर व दस्ताने के बगैर निकलने का साहस नहीं जुटा सके। पूर्वाह्न करीब 11 बजे तक कोहरा तो छंट गया, लेकिन धूप नहीं खिली। जबकि हल्के गति से चल रही पश्चिमी हवाओं से कंपकंपी का एहसास दिन भर होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ठंड का आगाज होने के बाद नगर निगम व प्रशासन की ओर से बचाव के इंतजाम अभी तक नाकाफी साबित कहे जा सकते हैं। कंबल के लिए तो तहसीलों में धनराशि भेजने की बात कही गई, लेकिन प्रमुख चौराहों व स्थलों पर अलाव का इंतजाम नहीं हो सका। इससे घर से निकले लोग ठंड से कांपते नजर आए। वहीं, शीतलहर व हवाओं की वजह से तापमान में भी कमी देखी गई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई।

जो क्रमश: 26.5 व 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 96 फीसदी व न्यूनतम 62 फीसदी रही। अब मौसम विभाग ने शीतलहर का पश्रकोप जारी रहने का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में कोहरा छाए रहने व हवाओं के सामान्य गति से मुख्यतया पश्चिमी चलने का आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed