{"_id":"5fca6fe38ebc3ecf727eda39","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko553214379","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी परिषद के चुनाव में भाजपा ने फिर लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी परिषद के चुनाव में भाजपा ने फिर लहराया परचम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। छावनी परिषद में शुक्रवार को उपाध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में एक बार फिर भाजपा का दबदबा रहा। एक वर्ष के कार्यकाल के इस चुनाव में भाजपा के रुपेश कुमार ओझा दोबारा निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। निर्वाचन के उपरांत ब्रिगेडियर जेकेएस विर्क ने प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं, अन्य पदाधिकारियों ने निर्विरोध निर्वाचन होने पर उपाध्यक्ष का स्वागत किया।
मालूम हो कि छावनी परिषद में चौदह सदस्य होते हैं। इनमें सात सदस्य निर्वाचित होते हैं, जबकि शेष सात पदों पर सदस्य नामित किए जाते हैं। सात सदस्यों का चुनाव वर्ष 2014-15 में संपन्न हुआ था। समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए चुनाव में भाजपा ने रुपेश कुमार ओझा को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा था। जिसमें काफी जद्दोजहद के उपरांत वह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे और भाजपा का परचम लहराया था। उपाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों का का कार्यकाल फरवरी, 2020 में पूर्ण हो गया है। इधर, कोरोना संक्रमण की वजह से नई बॉडी का चुनाव संपन्न नहीं हो सका तो रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर सभी पार्षदों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया। लेकिन उपाध्यक्ष पद पर चुनाव की प्रक्रिया लंबित रह गई थी।
शुक्रवार को चुनाव अधिकारी ब्रिगेडियर जेकेएस विर्क की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की गई। सभी सात सदस्यों को नामांकन पत्र दिया गया था। इसमें निवर्तमान उपाध्यक्ष रुपेश ओझा के तरफ से पार्षद शादाब आलम प्रस्तावक व फूल कुमारी समर्थक रूप में मौजूद रहे। जबकि विरोध करने वाले दूसरे प्रत्याशी राजकुमार भी नामांकन दाखिल करना चाहते थे, लेकिन प्रस्तावक व समर्थक के अभाव में नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर सके। इस तरह रुपेश कुमार ओझा दोबारा निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित किए गए। साथ ही छठवीं बार वित्तीय समिति के चेयरमैन भी चुने गए। निर्वाचन के उपरांत ब्रिगेडियर जेकेएस विर्क ने प्रमाण पत्र सौंपा। उपाध्यक्ष रुपेश कुमार ओझा ने बताया कि सकुशल चुनाव संपन्न हो गया है। छावनी क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन
तदुपरांत हुई बोर्ड की बैठक में छावनी क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों, स्वच्छता, प्रशासनिक कार्य, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया। इस दौरान मौजूद वार्ड नंबर एक के पार्षद अमरजीत निषाद, वार्ड नंबर दो से विनीश कुमार, वार्ड नंबर पांच से तबस्सुम जहां, शादाब आलम, फूल कुमारी आदि ने नव निर्वाचित उपाध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर कैंट बोर्ड के सीईओ विकास कुमार, कर्नल संजय वर्मा, कर्नल ए. बिस्वास, दुर्ग अभियंता लेफ्टिनेंट कर्नल राहुल गुहा आदि मौजूद रहे।