{"_id":"5fbd003c8ebc3e75017f827c","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko551468639","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातिगत आरक्षण देश के लिए खतरा: साधु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातिगत आरक्षण देश के लिए खतरा: साधु
विज्ञापन
अयोध्या। सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष साधु तिवारी ने अयोध्या में आयोजित पत्रकार वार्ता में सवर्ण आयोग के गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके संगठन ने सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री आदि को 12 प्रदेशों से पत्र भेजा है।
कहा कि आज एससीएसटी एक्ट का दुरुपयोग किया जा रहा है। आगरा, अमेठी, मिर्जापुर सहित कई जनपदों में ऐसे मामले आए हैं जिसमें एससीएसटी एक्ट में फर्जी फंसाकर अवैध रूप से धन उगाही की गयी है। इस एक्ट का पूरी तरह से व्यवसायीकरण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जातिगत आरक्षण देश के लिए खतरा है।
जातिगत आरक्षण का खामियाजा योग्य युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। जातिगत आरक्षण को समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांग नहीं सुन रही है हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि अमीर व गरीब का क्या मापदंड सरकार ने तय कर रखा है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगें नहीं पूरी की गयी तो उनका संगठन सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएगा। इस दौरान भाजपा नेता निशेंद्र मोहन मिश्र, सत्यनारायण पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।