{"_id":"5fbcfe1e8ebc3e9b78183d23","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko551466122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर सीट पर आम सहमति से प्रत्याशी उतारने की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर सीट पर आम सहमति से प्रत्याशी उतारने की रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारुन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को पार्टी के तारुन ब्लाक की तारुन मंडल व हैदरगंज मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की बैठक राम सुचित सिंह सरस्वती महाविद्यालय में हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व गोसाईंगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू तिवारी ने दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत चुनाव के लिए तारुन के चारों जिला पंचायत संयोजकों अखंड सिंह, नरेंद्र पांडेय, राजितराम निषाद, उमेश मिश्रा के नामों की घोषणा की गई।
इसके बाद सभी बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कामयाबी पाने के लिए अभी से जुट जाना होगा। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हर सीट पर सहमति बनाकर अपने में से किसी एक को चुनाव में उतारें। तभी हर जगह बेहतर कामयाबी मिलेगी। बताया कि यह सरकार सबके लिए तथा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम कर रही है।
विज्ञापन
विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर चुनाव के लिए देव तुल्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित होना पड़ेगा जिससे पार्टी ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूत हो। सभा को हैदरगंज मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह और संचालन अंकित श्रीवास्तव मंडल महामंत्री हैदरगंज ने किया।
बैठक में मंडल महामंत्री पतिराज वर्मा, भाजपा नेता मणीन्द्र शुक्ल मन्नू, गोसाईगंज आईटी सेल प्रभारी प्रवेश मिश्र, हैदरगंज मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता सियाराम सर्राफ, ब्रम्हादीन तूफानी, अखंड सिंह, केदार तिवारी, भरतकुमार मौर्य, नरेंद्र पांडेय, राम अरज वर्मा, उदयभान वर्मा, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।