फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

बगैर अनुमति साइकिल रेस प्रतियोगिता कराने वाले सौ सपाइयों केस

Mon, 23 Nov 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
बीकापुर। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर रविवार सुबह बिना अनुमति के साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित करने पर कोतवाली पुलिस ने सपा नेत्री रोली यादव, बबलू यादव, परशुराम, देवतादीन, चंद्रशेखर राना, रविंद्र मोहित, इरफान सहित 100 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ तीन महामारी अधिनियम सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडेय की तहरीर पर दर्ज हुई है। पुलिस चौकी प्रभारी का आरोप है कि रविवार सुबह चौरे बाजार सुल्तानपुर की सीमा के पास करीब 100 की संख्या में लोग इकट्ठा थे, जो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे। चेहरे पर मास्क भी नहीं लगाए थे। पूछने पर बताया कि बीकापुर तहसील तक साइकिल रेस निकालना है।
विज्ञापन

मांगने पर कोई अनुमति पत्र भी नहीं दिखा पाए। मना करने पर कार्यक्रम करने के लिए जमे रहे और नियमों का उल्लंघन किया गया। विधि विरुद्ध नेशनल हाईवे पर जमाव किया गया। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे की तहरीर परमहामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed