{"_id":"5fb676188ebc3e9bf8520986","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5506627151","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुई ग्रुप सैंपलिंग, मलिन बस्तियों में लगीं 20 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुई ग्रुप सैंपलिंग, मलिन बस्तियों में लगीं 20 टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोरोना संक्रमण की रफ्तार परखने के लिए अब दोबारा समूहवार सैंपलिंग शुरू हुई है। बृहस्पतिवार से अभियान के तहत मलिन बस्तियों में भ्रमण कर लोगों के स्क्रीनिंग व कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग के लिए 20 टीमें लगाई गई हैं। यह टीमें तीन दिन तक कुल सैंपलिंग का 40 फीसदी सैंपल मलिन बस्तियों में लेकर कोरोना की रफ्तार की परख करेंगी।
जिले में कोरोना संक्रमण की दर घट गई है। दीपोत्सव व दीपावली के बाद कोरोना की नई चेन तलाशने के मकसद से अब समूहवार सैंपलिंग कराने का फरमान जारी किया गया है। बृहस्पतिवार से शुरू हुए 11 दिवसीय अभियान के तहत प्रथम दिवस मलिन बस्तियों में पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग करने व कोरोना से संबंधित लक्षण मिलने व संदेह होने पर कोरोना जांच करने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। पहले दिन नगर क्षेत्र में छह स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा सात टीमों ने क्षेत्र में भ्रमण किया।
इनमें नगर पंचायत क्षेत्र रुदौली, मया, बीकापुर व मसौधा की एक-एक टीमें शामिल रहीं। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगी दूसरी टीम को ग्रामीण इलाके के मलिन बस्तियों में भेजा गया। इस तरह ग्रामीण इलाके की 13 व अर्बन की सात सहित बीस टीमों को इस कार्य में लगाया गया है। देरशाम तक लोगों के स्क्रीनिंग व सैंपलिंग का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने शासन की ओर से तय किए गए कार्यक्रम के तीन दिन तक मलिन बस्तियों में टीमें जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी, तदुपरांत कोरोना जांच के लिए नमूना एकत्र करेंगी। प्रतिदिन के लिए निर्धारित करीब दो हजार सैंपलिंग में 40 फीसदी नमूने मलिन बस्तियों में लिए जाएंगे। इसके उपरांत मंडल कारागार, वृद्धा आश्रम सहित बाजार-हाट से जुड़े इलाकों में समूहवार सैंपलिंग की जाएगी। टीमों की निगरानी जिला स्तर से की जा रही है।