{"_id":"5fb2765b8ebc3e9b8409fa52","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko550161180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो लोग नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरा बाजार। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत एक गांव की दलित नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग घर से थोड़ी दूर झाड़ी में बेहोश मिली है। परिजनों ने नाबालिग को चिकित्सालय में भर्ती कराया। लड़की ने होश आने के बाद गांव के दो लोगों पर सामूहिक रेप का आरोप लगाया है।
परिजनों ने बताया है कि नाबालिग लड़की रविवार को भोर में पास के झाड़ी में शौच के लिये गई थी। लड़की जब काफी देर तक शौच से वापस नहीं आई तो घर वाले व गांव के अन्य लोगों ने तलाश शुरू कर दी। इस दौरान लड़की झाड़ी में बेहोश पड़ी मिली। उसे उठाकर सीएचसी पूरा बाजार ले गए, जहां उपचार के बाद जिला महिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया गया। लड़की ने होश आने पर बताया कि गांव के ही विशाल सिंह पुत्र कमला सिंह व महेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह ने उसे झाड़ी में पकड़कर बारी-बारी जबरदस्ती दुराचार किया। परिजनों ने बताया है कि नाबालिग की तबियत खराब होने के कारण रविवार को तहरीर महाराजगंज थाना में नहीं दे सके थे।
16 नवंबर को लिखित तहरीर परिजनों ने दी है। सीओ सदर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि जांच में रेप की पुष्टि के बाद थाना महाराजगंज में अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। अभियुक्तों की तलाश जारी है। गांव के प्रधान मनोज कुमार सिंह ने घटना की निंदा करते हुए शर्मनाक बताया। गांव वालों ने भी इस घटना की जोरदार निंदा की है। महाराजगंज के थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। बताया कि दलित परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना को लेकर गांव में आक्रोश है।