फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   AYODHYA

महाविद्यालयों की समस्याओं के निस्तारण के लिए स्थापित होगा एकल विंडो

Tue, 10 Nov 2020 09:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
AYODHYA
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में मंगलवार को विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्राचार्यों के साथ शैक्षिक गतिविधियों के दृष्टिगत में कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने समस्याओं के समाधान के लिए एकल विंडो स्थापित किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

बैठक में कुलपति ने महाविद्यालयों के शैक्षणिक सत्र नियमन एवं महाविद्यालयी स्तर पर होने वाली समस्याओं पर प्रबंधकों एवं प्राचार्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कोविड-19 को लेकर उत्पन्न होने वाली विभिन्न समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षण व्यवस्था प्रारंभ करने एवं शारीरिक दूरी बनाये रखते हुए शैक्षिक गतिविधियां चलाये जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिससे महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंधकों की समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन बेहतर संवाद कायम कर सके।
विज्ञापन

बैठक में कुलपति से प्राचार्यों एवं प्रबंधकों ने महाविद्यालयों की समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारण के लिए एकल विंडो स्थापित करने की बात कही। इसके स्थापित हो जाने से कार्यों में तेजी आयेगी। बैठक में महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रबंधकों द्वारा कुलपति जी को स्मृतिचिह्न एवं अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया। बैठक का संचालन महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी धनंजय सिंह, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, उपकुलसचिव विनय कुमार सिंह, सहायक कुलसचिव साहिल अहमद सहित संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed