फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

चकमार्ग की रिपोर्ट न देने पर लेखपाल निलंबित

Tue, 20 Oct 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और एसएसपी दीपक कुमार ने तहसील मिल्कीपुर में शिकायतें सुनीं। लापरवाही के आरोप में डीएम ने एक लेखपाल को निलंबित कर दिया। तहसील दिवस में कुल 582 शिकायतें आई इनमें 27 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, दिवस में 190 के सापेक्ष दो मामलों का निस्तारण हुआ। बड़ी संख्या में फरियादियों को डीएम के सामने शिकायत का मौका नहीं मिल पाया। इन्हें वापस होना पड़ा। अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद चौरसिया निवासी बसवार खुर्द ने वरासत व चकमार्ग में लेखपाल बृजेश सिंह द्वारा रिपोर्ट न देने पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिस पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। निलंबन की पुष्टि उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर अशोक कुमार शर्मा ने की है। कई मामलों की सुनवाई करते हुए अफसरों ने दोषियों के खिलाफ जांच कराते हुए कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। समाधान दिवस में एसडीएम अशोक कुमार शर्मा, प्रशिक्षु आईपीएस व क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पलास बंसल, तहसीलदार अरविंद त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक, तहसील दिवस पर 74 मामले शिकायत के रूप में सामने आए ।इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। दिवस पर शिकायत सुनने के लिए एक मात्र तहसीलदार प्रमेश कुमार उनके अधीनस्थ राजस्व निरीक्षक राजस्व कर्मी ही मौजूद रहे। अन्य बड़े अधिकारियों की कुर्सी खाली रही।
सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में विधायक वेद प्रकाश गुप्त, एसडीएम ज्योति सिंह सहित अन्य अफसरों ने शिकायत सुनी। यहां कुल 63 शिकायतें आई। इनमें से दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, एडीएम प्रशासन संतोष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किए गए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 172 शिकायतें आई। जिसमें 12 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक, तहसील समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी विपिन सिंह ने कहा कि तहसील दिवस की शिकायतों की गुणवत्ता बनाए रखे। विधायक रामचंद्र रामचंद्र यादव ने कहा कि राजस्व संबंधी शिकायतों का निपटारा राजस्व कर्मी मौके पर जा कर करे। तहसील समाधान दिवस 123 शिकायतें आई इनमें से छह का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में तहसीलदार प्रज्ञा सिंह, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, बीडीओ रुदौली अमित त्रिपाठी सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed