{"_id":"5f8f0fda8ebc3e9bd17d9199","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko546272590","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातियों का नहीं, जनता का राज चाहती है आप-संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातियों का नहीं, जनता का राज चाहती है आप-संजय
विज्ञापन
अयोध्या। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी 24 करोड़ के उत्तर प्रदेश में जातियों का नहीं जनता का राज चाहती है। उन्होंने कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा सहित कई अन्य मुद्दों पर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा। वह पत्रकार वार्ता और देवकाली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आरोपियों की जाति देखी जा रही है। जातियों के राज ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया, इसे बद से बदतर हालत में पहुंचा दिया। हमारी पार्टी इस 24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में जातियों का नहीं, जनता का राज चाहती है। कहा कि आम आदमी पार्टी उपचुनाव नहीं लड़ रही है, न ही किसी को समर्थन दे रहे हैं। पार्टी दमखम से पंचायत का चुनाव लड़ेगी। जिसको लेकर तैयारी की जा रही है। कहा कि पार्टी दमखम से पंचायत का चुनाव लड़ेगी। जिसको लेकर तैयारी की जा रही है।
उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए लांच किए गए मिशन शक्ति पर तगड़ा तंज कसा। कहा कि मिशन का संदेश है कि महिलाओं की आबरू और इज्जत को तार-तार करने के लिए अपनी शक्ति दिखाओ। उन्होंने हाथरस से लेकर प्रदेश की दूसरी घटनाओं की चर्चा की। कहा कि प्रतापगढ़ हो गोरखपुर, पडरौना, आजमगढ़, भदोही अथवा लखीमपुर खीरी हो बच्चियों को न्याय नहीं मिल रहा और वह मौत को गले लगा रही है। कहा कि ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, एनालाइजर की खरीद में 800-800 फीसदी कमीशन खाया गया। भगवान राम का नाम लेने वाले, राम राज की बात करने वाले दलाली खाते है। जांच के लिए बनी एसआईटी फर्जी सीबीआई करे कोरोना घोटाले की जांच।
विज्ञापन
पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि मोदी सरकार ने एक काला कानून पास किया है। इस काले कानून में असीमित भंडारण की छूट दी गई है। अडानी, अंबानी और पूंजीपति अनाज खरीद कर इसका असीमित भंडारण करेंगे और कमी होने पर मुंह मांगे दाम पर बेचेंगे। इससे महंगाई कालाबाजारी और जमाखोरी को बढ़ावा मिलेगा इसीलिए आम आदमी पार्टी ने इस काले कानून का विरोध किया है।
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पार्टी जिला पंचायत का चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। कार्यकर्ता अभी से पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। साफ छवि के लोगों को पार्टी अपना उम्मीदवार बनाएगी। पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन निर्माण की प्रक्रिया तेजी से कर रही है। विधानसभा स्तर पर कमेटियां बन गई है आने वाले दिनों में ब्लॉक बूथ और वार्ड स्तर पर कमेटी निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
कार्यक्रम में प्रदेश की सह प्रभारी बृज कुमारी, नदीम अशरफ जायसी, दिनेश चंद गौतम, कैप्टन सरबजीत सिंह, प्रियंका गौतम, विनय पटेल, बंसराज दुबे प्रदेश सचिव रविंद्र मणि वर्मा, जिलाध्यक्ष गंगा बक्स सिंह, अनिल कुमार प्रजापति, डॉ. शौकत अली, नदीम रजा, गायत्री मिश्रा, यमुना देवी, डॉ. हर्षवर्धन, नोमान अहमद, जुल्फिकार आलम, प्रधान राजू पाठक, मो. इजरायल, बृजभान वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
कमलनाथ को माफी मांगनी चाहिए: संजय
मध्य प्रदेश में महिला विधायक पर कमलनाथ की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया। कहा कमलनाथ को माफी मांगनी चाहिए।
लोगों ने ली आप की सदस्यता
सम्मेलन में कई ने आप की सदस्यता ग्रहण की। इनमें कई पूर्व पदाधिकारी है तो कई पूर्व जनप्रतिनिधि, कई प्रत्याशी रह चुके हैं। इनमें हरि लाल कोरी, सद्दाम हुसैन, शाहिद खान बीडीसी, पूर्व प्रधान लल्ला, सविता, रविंद्र कुमार यादव, देव व्रत, भूपेंद्र सहित कई अन्य लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।