फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

नगर निगम में खुलेगा हेल्प डेस्क, मिलेगी सीएम पोर्टल जैसी सुविधाएं

Tue, 20 Oct 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। नगर निगम प्रशासन नगरवासियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क खोलने जा रहा है। इस हेल्पडेस्क में सीएम पोर्टल जैसी सुविधाएं मिलेगी। इसमें शिकायतकर्ता को अपने प्रार्थना पत्र का अपडेट मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से मिलता रहेगा। यही मैसेज नगर निगम के संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के पास भी जाएगा। इसकी पूरी निगरानी नगर आयुक्त की ओर से की जाएगी, जिससे नगरवासियों की समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन

नगर निगम में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। बहुत बार ऐसा भी होता है कि नगर वासियों की ओर से नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाता है, जब शिकायतकर्ता नगर निगम के आला अफसरों से मिलता है तो संबंधित विभाग में या तो शिकायतकर्ता का प्रार्थना पर नहीं मिलता या तो प्रार्थना पत्र पर सही कार्रवाई नहीं हुई रहती है। इससे बार- बार नगर वासियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए नगर निगम कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन

इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने हेल्पडेस्क खोलने का निर्णय लिया है। इस हेल्पडेस्क पर नगर निगम में आने वाले सभी शिकायतों को एकत्रित किया जाएगा। फिर शिकायतों की छंटाई कर रेजिस्टर्ड करने हुए नगर निगम के संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। शिकायत के दर्ज होते ही शिकायतकर्ता व संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष के पास मैसेज के माध्यम से सूचना पहुंच जाएगी। साथ ही समस्या निर्धारण की स्थिति व निस्तारण होने पर भी मैसेज के माध्यम से सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के हेल्पडेस्क पर आने वाली समस्या के निस्तारण के लिए पांच दिन का समय तय किया गया है। शिकायत का प्रार्थना पत्र जमा होने के बाद संबंधित विभाग की जिम्मेदारी होगी कि 5 दिन के कार्य दिवस में शिकायत का निस्तारण कर देंगे। पांच दिन में निस्तारण न होने की दशा में नगर आयुक्त की ओर से कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार से हेल्पडेस्क की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए नगर निगम के मुख्य द्वार पर हेल्पडेस्क का काउंटर बनाया जा रहा है।
नगर निगम अपने समस्त कार्यों को ऑनलाइन करने की तैयारी में है। नगर निगम ने समस्त कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन कर रहा है। इसमें टैक्स, एकाउंट, निर्माण, जलकल व सफाई संबंधित समस्त कार्य शामिल हैं। निर्माण कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए नगर निगम के समस्त निर्माण कार्य www.pami.in पर अपलोड किए जाएंगे। जिससे कोई भी नगर नगर की ओर से कराए जाने वाले कार्य, योजना में अवमुक्त धनराशि व योजना की मौजूदा स्थिति की जानकारी हो सकेगी।

नगर निगम में नगर वासियों की सुविधाओं के लिए हेल्पडेस्क खोलने जा रहा है। शुक्रवार से हेल्पडेस्क शुरू हो जाएगा। इसपर समस्त समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। हेल्पडेस्क पर आने वाली शिकायतों को निस्तारण 5 दिन की अवधि में होगा। साथ ही मैसेज के जरिये शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत की जानकारी मिल़ी रहेगी।
- विशाल सिंह, नगर आयुक्त अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed