फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

अदालत ने दिया सराहनीय निर्णय: महापौर

Wed, 30 Sep 2020 08:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। ढांचा ध्वंस मामले में आए फैसले का स्वागत करते हुए महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि मुकदमे का कोई औचित्य ही नहीं बचा था। रामलला के पक्ष में फैसला आने के बाद इस मुकदमे की भी स्थिति स्पष्ट हो गई थी। फिलहाल कोर्ट ने ऐतिहासिक निर्णय दिया है। अयोध्या इसका स्वागत करती है, और पुरानी बातों को भूल कर नई शुरुआत के लिए तैयार है।
विज्ञापन

अयोध्या। प्राचीन मंदिर रंग महल के महंत रामशरण दास ने कहा कि अयोध्या अब नव निर्माण को तैयार है। अयोध्या को विवाद से मुक्ति मिल गई है। अयोध्या वासी को निरंतर सुखद समाचार मिल रहा है। यह शुभता का संकेत है। राम नगरी का अब सांस्कृतिक एवं धार्मिक दृष्टि से विकास होना चाहिए।
विज्ञापन

उदासीन आश्रम के महंत डॉ. भरत दास ने कहा कि 9 नवंबर को आए फैसले के बाद से एक बार फिर अयोध्या खुशी से झूम उठी है। बाबरी विध्वंस मामले में कोर्ट का निर्णय सराहनीय है। कोर्ट ने न्याय संगत निर्णय दिया है। अब रामनगरी के अभ्युदय का समय आ गया है, हम सभी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिष्ठित पीठ बावन मंदिर के महंत वैदेही बल्लभ शरण ने कहा कि राम भक्तों के साथ कोर्ट ने न्याय किया है। राम मंदिर निर्माण आज शुरू हो चुका है तो इसके पीछे लाखों राम भक्तों का बलिदान है। कोर्ट ने जो निर्णय दिया है उसका करोड़ों राम भक्त स्वागत करते हैं। अब अयोध्या केवल आस्था एवं धर्म का ही नहीं बल्कि पैटर्न कभी केंद्र बनेगी यह हम सभी को विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed