फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

आज से घर-घर सर्वे करने पहुंचना शुरू करेंगे बूथ लेवल आफीसर

Wed, 30 Sep 2020 08:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली के प्रगाढ़ पुनरीक्षण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। एक अक्टूबर से बूथ लेवल आफीसर घर-घर गणना कार्य के लिए पहुंचना शुरू करेंगे। बीएलओ को प्रशिक्षण के बाद आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के मुताबिक मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। पुनरीक्षण के लिए जिले में 851 बीएलओ के साथ 135 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही मानीटरिंग के लिए सहायक विकास अधिकारी से लेकर जिले स्तर के अधिकारी हैं।
विज्ञापन

जिले की 804 ग्राम पंचायतों के मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाना है। बीएलओ यह कार्य 2015 की मतदाता सूची के आधार पर करेंगे। इसके लिए ही वह घर-घर जाएंगे। यह कार्य बीएलओ के स्तर पर 12 नवंबर 2012 तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा गया है कि इस दौरान यदि किसी के घर पर बीएलओ नहीं पहुंचते हैं तो इसकी जानकारी वरिष्ठ अफसरों को दी जा सकती है। मतदाता सूची में कमियां न रहे इसके लिए घर पहुंचे बीएलओ को सही जानकारी देने की अपेक्षा आमलोगों से भी कीगई है। उनका सहयोग करने की बात कही गई है।
सर्वे के दौरान एक जनवरी 2020 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाममतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही मृतक मतदाता और शिप्केट कर गए मतदाताओं का का नाम सूची से बाहर किया जाएगा। इसके लिए सभी बीएलओ को प्रशिक्षित किया गया है।
ऑनलाइन मतदाता सूची में अपना नाम बढ़वाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की साइट पांच अक्टूबर को खुलेगी। कोई भी व्यकित जो पात्रता पूरी करता हो वह आन लाइन आवेदन कर सकता है। इसकी जांच के बाद सूची में नाम शामिल किया जाएगा।

पंचायत की मतदाता सूची के पुनरीक्षण की तैयारियां पूरी हो गई है। प्रशिक्षण के बाद सभी बीएलओ को कागजात उपलब्ध करा दिए गए हैं। एक अक्टूबर से बीएलओ घर-घर जाकर गणनाका कार्य करेंगे। आम लोगों को भी मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सहयोग करना चाहिए। जिससे इसमें कमियां न रह जाएं।
- संतोष कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन व जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed