फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

फोरलेन से विस्थापित होने वाले व्यापारियों को स्थापित करने की गुहार

Mon, 28 Sep 2020 07:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। रामनगरी में फोरलेन की प्रस्तावित योजना को लेकर विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। अयोध्या में सहादतगंज से नयाघाट तक प्रस्तावित फोरलेन व श्रीरामजन्मभूमि की ओर टू लेन को लेकर व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसको लेकर सर्वे भी शुरू हो गया है और लोगों को नोटिस भी दी जा रही है, जिसके बाद व्यापारियों को विस्थापित होने का डर सताने लगा है। इसको लेकर व्यापारियों ने बैठक कर हस्ताक्षर युक्त पत्र पीएम व सीएम सहित आला अधिकारियों को भेज विस्थापित हो रहे व्यापारियों को स्थापित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

भेजे गए पत्र में व्यापारियों ने ध्यानाकर्षण कराते हुए कहा है कि मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण से मकान व दुकान की तमाम नवैयत बदल जाएगी और व्यापारीगण के परिवार के सामने भुखमरी आ जाएगी, उनकी आजीविका छिन जाने का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने सुझाव दिया है कि जो भी अधिग्रहण करना है उसमें बीस-बीस फुट दोनों तरफ अधिग्रहण करके, शेष पर दुकानें बनाकर दुकानदारों को आवंटित किया जाए, जिसका उचित किराया भी सरकार ले। इससे व्यापारियों की आजीविका भी प्रभावित नहीं होगा और योजना का क्रियान्वयन भी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शामिल व्यापारी नेता विजय साहू ने कहा कि हम सरकार की योजना का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन व्यापारियों को विस्थापित करने से पहले उन्हें पुर्नस्थापित करने की योजना बनाकर व्यापारियों की सहमति ली जानी चाहिए। बैठक में नंदकुमार गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, चंदन मोदनवाल, रामबाबू गुप्ता बेबस, गोपाल मोदनवाल, विकास गुप्ता, जगन्नाथ यादव, मंगल मोदनवाल, पवन मोदनवाल, सुनील कुमार, संजय कसौधन, सोनू मोदनवाल, अरविंद तिवारी, नारायण सैनी सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed