फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

किसानों ने जिला प्रशासन पर लगाया उत्पीडन का आरोप

Mon, 28 Sep 2020 06:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। श्रीराम एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण में मुआवजे का विरोध कर रहे किसान और जिला प्रशासन आमने-सामने नजर आ रहे हैं। सोमवार को सपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय के साथ मौजूद किसानों ने जिला प्रशासन पर उत्पीड़न करने व सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए धमकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि इस सरकार में प्रशासनिक अधिकारी किसानों को धमका रहे हैं। होमगार्ड विभाग में कार्यरत किसानों को अफसर निलंबित करने व मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ लोगों से जबरदस्ती सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी कराया गया है। कुट्टिया गांव के लोगों को भी एसडीएम सदर ने धमकाया है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव करना निंदनीय है। एक ही प्रयोजन में किए जा रहे अधिग्रहण में किसानों को समान मुआवजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में करीब सवा वर्ष का समय शेष है। इस बीच दो बार आचार संहिता भी लगना है। यदि सरकार बदल गई तो किसानों पर मुकदमा लिखाने वाले इन अफसरों पर भी मुकदमा लिखा जा सकता है। किसानों की लड़ाई अंत तक लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि ये नकली गोरक्षकों की सरकार है। सिर्फ बैसिंह गौशाला में अब तक करीब 50 गायों की मौत हो चुकी है। गोशालाएं लूट का अड्डा बन चुकी हैं।
धर्मपुर के किसान रामलौट तिवारी ने कहा कि घरवालों को समझाकर विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट दिया था, लेकिन ऐसा अन्याय होगा, हमें मालूम नहीं था। कहा कि गांव के होमगार्ड व राजस्व विभाग में नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। हम लोग चोर, बदमाश घोषित किए जा रहे हैं। कहा कि इसी तरह अन्याय होता रहा तो भाजपा को कभी वोट नहीं देंगे।

पेड़, घर, जानवर, खेती सब चली जा रही है, इतने कम मुआवजे में हम स्थापित नहीं हो पाएंगे। इस दौरान किसान सुभाष तिवारी, विशेषर तिवारी, राजेंद्र तिवारी, दिलीप तिवारी, विजय यादव सहित अन्य किसान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed