फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

एसआईवी छापे का आदेश तत्काल वापस हो : कंछल

Fri, 25 Sep 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। जीएसटी कमिश्नर द्वारा एसआईवी छापों की घोषणा की गई है, व्यापार मंडल इसका कड़ा विरोध करता है, एसआईवी छापों के आदेश को तत्काल वापस लिया जाए। सरकार को चाहिए कि वह सर्वे छापे का कानून केवल अधिकारियों के लिए बनाए न कि व्यापारियों के लिए।
विज्ञापन

यदि जीएसटी विभाग का कोई अधिकारी किसी भी जिले के किसी भी बाजार में छापा डालने के लिए आएगा तो व्यापार मंडल के द्वारा छापा टीम का घेराव किया जायेगा और उन्हें बाजारों से खदेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह बात उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष वनवारी लाल कंछल ने कही। वो शुक्रवार को अयोध्या आए थे, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों संग बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जीएसटी, आयकर, टीडीएस, रिटर्न देर से जमा करने पर पेनाल्टी ब्याज व जुर्माना माफ किया जाए। लॉकडाउन के समय का बिजली का बिल पूरी तरह माफ किया जाए। व्यापारियों द्वारा ली गई सीसी लिमिट का तीन माह का ब्याज माफ किया जाए।
कहा कि नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों की दुकान का किराया निरस्त किया जाए। कहा कि नवीन मंडी स्थलों के अंदर कारोबार करने वाले व्यापारियों से मंडी शुल्क न लिया जाए।

बैठक में जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, आशीष अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री ज्ञान केसरवानी, नगर महामंत्री अरूण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष यशस्पति अग्रवाल, प्रांतीय संगठन मंत्री अवि आनंद, मंडल महामंत्री आनंद अग्रहरि, अयोध्या व्यापार मण्डल के संरक्षक प्रेमसागर मिश्रा, अयोध्या के महामंत्री नंदलाल गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed