फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Election Result 2022Barabanki Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Ayodhya Election Seat Result: भाजपा-सपा के बीच कांटों की टक्कर, जानें क्या है जनता का फैसला 

Thu, 10 Mar 2022 06:11 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 10 Mar 2022 06:11 PM IST
सार

राजकीय इंटर कॉलेज में अयोध्या जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। विधानसभा वार 14-14 टेबल पर ईवीएम में बंद 11,45 609 वोटों की गिनती की जा रही है।

विज्ञापन
Ayodhya Election Result 2022Barabanki Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
सांकेतिक फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अयोध्या में जल्द ही चुनाव परिणामों की तस्वीर साफ हो जाएगी। इस बीच सबकी नजरें भाजपा और सपा प्रत्याशियों पर टिकी हैं। कुछ ही देर में परिणाम आ जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने कई तैयारियां की हैं। 

विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज में अयोध्या जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। विधानसभा वार 14-14 टेबल पर ईवीएम में बंद 11,45 609 वोटों की गिनती की जा रही है और सूरज का उतार शुरू होने तक जिले के पांचों विधायक तय हो जाएंगे। मतगणना की तैयारी में लगे अफसरों के मुताबिक यदि सभी विधानसभा सीटों के लिए समान रूप से मतगणना चली तो जिले में पहला परिणाम अयोध्या का मिलेगा। 
विज्ञापन


अयोध्या में 30 राउंड की मतगणना होगी। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र का नतीजा सबसे अंत में घोषित होने की संभावना है। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों रुदौली, मिल्कीपुर (सुरक्षित), बीकापुर, अयोध्या और गोसाईगंज के वोटों की गिनती की जाएगी। सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 46 प्रत्याशी मैदान में है। अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि विधानसभा वार निर्धारित कक्षों में आरओ सहित 15 टेबल की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिनती के लिए कुल 95 टीमें बनाई गई है। मतगणना कक्ष के अंदर की सुरक्षा का जिम्मा पैरामिलिट्री फोर्स पर होगा। गणना स्थल पर किसी भी तरह की आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराने कराने को मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed