फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya dispute: Hajji Mehboob meets Dharmadas

अयोध्या विवाद ः हाजी महबूब से मिले धर्मदास

Fri, 24 Mar 2017 11:10 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 24 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya dispute: Hajji Mehboob meets Dharmadas
हाजी महबूब के आवास पर वार्ता करते राम जन्मभूमि विवाद के पक्षकार अखिल भारतीय श्रीपंच रामानंदीय निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत धर्मदास व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम जन्मभूमि विवाद के पक्षकार एवं अखिल भारतीय श्रीपंच रामानंदीय निर्वाणी अनी अखाड़ा के महंत धर्मदास ने शुक्रवार शाम अचानक बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब से उनके आवास पर लंबी वार्ता की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में महंत धर्मदास ने कहा कि हम आपस में पहले भी मिलते रहे हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की पहल पर आज सुलह की बात उठी है, इससे कुछ हल निकले, इसी को लेकर हाजी साहब से मिलने आए हैं। कहा कि मसले के हल के संभावित तरीकों पर चर्चा हुई है। कहा कि हम चाहते हैं कि राष्ट्र मजबूत हो। यह तभी हो सकता है जब सर्वसम्मत से राम मंदिर का निर्माण होगा।
विज्ञापन


हाजी महबूब ने कहा कि जो वर्ष 1949 से मुकदमे में शामिल हैं, अदालत के सामने उनको ही बुलाया जाएगा। कहा कि हम चाहते हैं मुल्क बर्बाद न हो और 1992 की तारीख न दोहराई जाए। यह मसला कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। बैठक में स्वामी हरदयाल शास्त्री, महफूज अहमद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed