फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Dham railway station will be inaugurated in December

दिसंबर में होगा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

Thu, 09 Jun 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Dham railway station will be inaugurated in December
अयोध्या। महाप्रबंधक नार्दर्न रेलवे आशुतोष गंगवाल ने गुरुवार को अयोध्या रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में महाप्रबंधक ने बताया कि रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन

पहले फेज का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। रेलवे स्टेशन का उद्घाटन दिसंबर 2022 में हो सकता है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद फरवरी से स्टेशन का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया अयोध्या से बाराबंकी और अयोध्या से जौनपुर की रेलवे लाइन का दोहरीकरण कार्य चल रहा है। दोहरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया गया है। रेलवे स्टेशन का काम तय समय सीमा के अंदर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम चरण का काम लगभग पूरा होने वाला है। बताया कि रेलवे स्टेशन के पहुंच मार्ग के लिए जमीन की आवश्यकता है। पहुंच मार्ग बनने से आवागमन सुचारु होगा।
कहा कि यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखकर रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ट्रेनों का संचालन बढ़ने पर मेंटनेंस की जरूरत होगी।
बताया कि उन्होंने बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की है और उन्हें रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य की प्रगति से भी अवगत कराया है। महाप्रबंधक ने कैंट रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया है।

एक सवाल के जवाब में बताया कि दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद मनकापुर, बनारस इंटरसिटी का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed