फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya,Dev Deepawali

दीपोत्सव का आगाज, अयोध्या रचेगी नया इतिहास.

Sat, 22 Oct 2022 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
ayodhya,Dev Deepawali
अयोध्या-राम की पैड़ी पर दीप बिछाने में जुटे स्वंय सेवक।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। तीन दिवसीय दीपोत्सव का शुक्रवार को आगाज हुआ तो पूरी रामनगरी दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आई। हर तरफ उल्लास और भगवान श्रीराम की स्तुति व भजनों से रामनगरी राममय हो उठी है। दीपोत्सव में इस बार राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी पीएम मोदी के आने से कई गुना बढ़ गई है। इस दीपोत्सव में रामनगरी नया इतिहास रचने को बेकरार है। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं और श्रीरामलला का राजतिलक करेंगे। इसे लेकर की गई सजावट से श्रीराम जन्मभूमि, राम की पैड़ी, सरयू घाट से लेकर रामकथा पार्क तक आभा निखर उठी है।
विज्ञापन

रामनगरी में दीपोत्सव को अविस्मरणीय बनाने में शासन-प्रशासन जुटा है। राम की पैड़ी पर 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस बार विश्व रिकॉर्ड के साक्षी पीएम नरेंद्र मोदी भी होंगे। वहीं, पूरी अयोध्या को 20 लाख दीपकों से रोशन किया जाना है। दीपोत्सव को लेकर अयोध्या मगन है। ऐसा लग रहा है जैसे राजा राम सगुण-साकार ज्योति रूप में अवतरित हो रहे हों। दीपोत्सव को लेकर जन-जन का मन मंदिर उल्लसित है। ये उत्साह नरेंद्र मोदी के आगमन से कई गुना बढ़ गया है। अवध विवि के हजारों छात्र-छात्राओं की टीम राम की पैड़ी पर दीपों की माला सजा रही है। उदया चौराहे से लेकर सरयू घाट तक, राम की पैड़ी से रामकथा पार्क तक सजी-धजी रोशनी से जगमग अयोध्या भक्तों को निहाल कर रही है।
विज्ञापन

मुख्य राजमार्ग के दोनों तरफ होर्डिंग, भव्य द्वार दीपोत्सव को प्रांतीय रूप दे रहे हैं। तरह-तरह के तोरणद्वार और घाटों की सजीधजी शृंखला सबको भा रही है। लेजर लाइट की रंगीन रोशनी से सरयू का तटीय क्षेत्र नहा उठा है। इस मौके पर लोक संस्कृति भी अछूती नहीं है। रामकथा पार्क के पास सजा राम बाजार भक्तों को लुभा रहा है। यहां बने सांस्कृतिक मंच से लोक संस्कृति की झलक दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामानंद शुक्ल टेढ़ी बाजार पर दीपोत्सव की भव्यता निहारते मिले। बोले कि- तैयारियां देखकर लगता है कि भगवान राम लंका विजय करके अभी-अभी अयोध्या पहुंच रहे हैं और जनसमुदाय अपने आराध्य की आरती का आध्यात्मिक शुभारंभ करने जा रहा है। आयुर्वेदाचार्य डॉ. आनंद उपाध्याय भी मुग्ध नजर आ रहे थे। कहा कि ऐसी भव्यता के लिए अयोध्या ने सदियों तक संघर्ष किया है। ये उत्सव सदियों के संघर्ष का ही प्रतिफल है। साकेत शरण मिश्र लेजर शो देखकर आनंदित थे। बोले- हमने रामनगरी का संताप भी देखा है। अब उत्कर्ष का भी गवाह बनना गौरवशाली क्षण है।
रेत पर जीवंत हो रहा रामायण कालीन प्रसंग
अयोध्या। अयोध्या के सौंदर्यीकरण में कोई कोर कसर न बाकी रहे इसके लिए एक तरफ जहां प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियां पूरी कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर सरयू तट पर रेत पर रामायण कालीन सुंदर आकृतियां भी उकेरी जा रही हैं। सरयू अतिथि गृह के सामने वाराणसी से आए काशी विद्यापीठ फाइन आर्ट्स विभाग के छात्रों द्वारा रेत पर आकृति बनाई जा रही है। छात्र रूपेश सिंह के नेतृत्व में 20 छात्रों का दल दो दिन से इस काम में लगा है। इसमें सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कृति उकेरी जाएगी। इसके बाद भगवान राम के लंका विजय के बाद अयोध्या आगमन के समय से विभिन्न प्रसंगों को दिखाया जाएगा।
पीएम के दौरे को लेकर आईसीयू व ओटी रिजर्व
अयोध्या। दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में सात बेड का आईसीयू व एक ओटी रिजर्व किया गया है। यहां डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां की गईं हैं। श्रीराम अस्पताल में सेफ हाउस बनाया गया है, जहां तीन डॉक्टरों को मेडिकल कॉलेज से भेजा गया है।
पीएम के वाहनों का काफिला तैयार
पीएम मोदी के काफिले में शामिल होने वाली गाड़ियां भी अयोध्या पहुंच गईं हैं। पीएम मोदी रामकथा पार्क स्थित अस्थाई हैलीपैड पर उतरेंगे। यहां से कार द्वारा वे दीपोत्सव स्थल जाएंगे। ऐसे में पीएम के लिए जगुआर व फॉरच्यूनर गाड़ियों का काफिला शुक्रवार को रामनगरी पहुंच गया है।
झांकियों का रिहर्सल आज
अयोध्या। दीपोत्सव में श्रीराम राज्याभिषेक शोभायात्रा की भी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। दीपोत्सव के दिन उदया चौराहे से नयाघाट तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। पिछली बार जहां 11 झांकियां निकाली गईं थी, वहीं इस बार 16 झांकियां निकाली जाएंगी। पांच झांकियां डिजिटल हैं। इनमें रामजन्मभूमि मॉडल, काशी कारीडोर, विजन 2047, 1090 व भगवान राम के जन्मकाल से लेकर राज्याभिषेक तक की यात्रा रहेगी। झांकियों का रिहर्सल शनिवार को किया जाएगा।

सरयू पुल से गोंडा की सीमा तक होगी सजावट
सरयू पुल से लेकर गोंडा सीमा तक भव्य सजावट की जा रही है। सरयू पुल को न सिर्फ फूलों से सजाया जा रहा है। बल्कि विशेष लाइटिंग भी की जा रही है। पूरा सरयू पुल गोंडा सीमा तक दूधिया रोशनी से प्रकाशमान होगा। लाइट युक्त झालरों से सरयू घाटों को प्रकाशमान करने की तैयारी है। सरयू पुल पर ही आतिशबाजी भी की जाएगी। सरयू घाट पर बने मंच से पीएम मोदी आतिशबाजी देखेंगे।

दीपोत्सव को लेकर राम की पैड़ी के निकट मुख्य मार्ग पर भगवा रंग में रंगी बैरिकेडिंग।-संवाद

दीपोत्सव को लेकर राम की पैड़ी के निकट मुख्य मार्ग पर भगवा रंग में रंगी बैरिकेडिंग।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed