फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya chanting, but do not develop: Akhilesh

अयोध्या जपते हैं, पर विकास नहीं करते : अखिलेश

Fri, 24 Feb 2017 11:08 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 24 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya chanting, but do not develop: Akhilesh
गुलाबबाड़ी में सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
नगर के गुलाबबाड़ी मैदान में शुक्रवार को सपा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर रामनगरी का जिक्र करते हुए पलटवार किया। कहा कि ये लोग अयोध्या का नाम तो जपते हैं, लेकिन विकास नहीं करते।
विज्ञापन


अयोध्या-फैजाबाद में पिछले पांच वर्षों में किये गये विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनाइए, फैजाबाद और अयोध्या का सर्वाधिक विकास करेंगे। कहा कि विकास के बारे में मुझसे प्रधानमंत्री सवाल नहीं करते, गधे पर बोलते हैं, तो कोई कसाब पर।
विज्ञापन


तीन साल हो गए उनकी बुलेट ट्रेन का दावा सपना बना हुआ है, बाकी दो साल में भी पूरा नहीं होने वाला है जबकि हमारी मेट्रो चल गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बीकापुर के भदरसा और गोसाईगंज के जानाबाजार में भी चुनावी सभाओं को संबोधित किया
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना कहा, दूसरे लोग अयोध्या के नाम पर राजनीति करके सत्ता में पहुंचे, लेकिन तीन वर्ष के कार्यकाल में यहां के लिए क्या किया? इसे बताना चाहिए। कहा कि समाजवादियों के काम पर लोगों को भरोसा है।

आने वाले समय में डायल 100 और अपडेट होगा। मुख्यमंत्री ने सभास्थल पर पुलिस कम होने पर भी सवाल उठाया। कहा कि पुलिस की बुराई डायल 100 खत्म करेगी। बोले, अच्छे दिन के बहाने प्रधानमंत्री ने सबको लाइन में लगा दिया।


सभी के खाते में 15 लाख भेजने को कहा था, 15 हजार भी नहीं दिया। शहरों को 24 घंटे और गांवों को 22 घंटे बिजली दे रहे हैं। वे आज ईद-दीवाली पर बिजली को लेकर राजनीति कर रहे हैं। सत्ता में आये तो सभी को 24 घंटा बिजली मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed