फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya began to be decorated for Deepotsav, preparing to set a new world record

अयोध्या में उत्सव : दीपोत्सव के लिए संवरने लगी राम नगरी, नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

Sat, 23 Oct 2021 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या 
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Oct 2021 12:53 AM IST
सार

आकर्षण का केंद्र होगा राम की पैड़ी का हेरिटेज लुक। राम की पैड़ी, सरयू घाट व रामकथा पार्क को भव्य बनाने में जुटी एजेंसियां।

विज्ञापन
Ayodhya began to be decorated for Deepotsav, preparing to set a new world record
दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी परिसर में उकेरी जा रही रामकथा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी सरकार के पांचवें दीपोत्सव के लिए अयोध्या संवरने लगी है। इस बार 1 से 6 नवंबर तक दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बार राम की पैड़ी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। इसको हेरिटेज लुक प्रदान करने का काम मोजार्टों की कंपनी कर रही है। इस बार 7.50 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। 

विज्ञापन


वनवास के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में त्रेतायुग जैसी दिवाली मनाने की परंपरा योगी सरकार ने 2017 में शुरू की थी। तब से हर साल यह उत्सव भव्यता को स्पर्श करता रहा। इस बार दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 03 नवंबर को होगा। इसको लेकर अयोध्या को सजाने-संवारने का काम तेज कर दिया गया है। राम की पैड़ी से लेकर सरयू घाट व रामकथा पार्क को भव्य बनाने में कार्यदाई एजेंसियां तेजी से जुटी हुई हैं। 
विज्ञापन


इस बार राम की पैड़ी का हेरिटेज लुक भी दीपोत्सव का आकर्षण बढ़ाएगा। राम की पैड़ी सटे प्राचीन मंदिरों को उनकी गरिमा के अनुसार सजाया-संवारा जा रहा है। ऐसे कई मंदिर हैं जिनकी पौराणिक मान्यताएं हैं। ऐसे मंदिरों को इस तरह से सजाया व संवारा जा रहा है कि इनको देखते ही हेरिटेज स्थल का अनुभव हो। इस काम का जिम्मा मोजार्टो कंपनी संभाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की निदेशक मीनाक्षी पाएल ने बताया कि राम की पैड़ी के प्राचीन मंदिरों को एक रंग में रंगा जा रहा है। साथ ही इनके अग्र भाग को इनकी मान्यता के अनुसार सजाया जा रहा है। साथ ही सरयू घाट के पास व राम की पैड़ी की दीवारों पर रामकथा को जीवंत करने का काम फ्रांसीसी आर्टिस्ट शिफूमी कर रहे हैं। राम की पैड़ी के पंप हाउस की दीवारों पर वे राम के स्वधाम गमन के दृश्य के जीवंत करने में जुटे हैं। साथ ही प्रकाश व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का काम चल रहा है। राम की पैड़ी पर बने प्लेटफार्म की मरम्मत करने में मजदूर जुटे हैं। सरयू घाट से लेकर रामकथा पार्क को भी सजाने का काम विभिन्न एजेंसियों ने शुरू कर दिया है।

विश्व रिकॉर्ड के लिए दीपक का पांच मिनट जलना जरूरी
दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 32 घाटों पर कुल 9 लाख दीपक बिछाए जाऐंगे। 7.50 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। एक दीपक में 40 एमएल सरसों का तेल डाला जाएगा। विश्व रिकॉर्ड के लिए एक दीपक को कम से पांच मिनट तक जलना आवश्यक है। इस काम के लिए अविवि की ओर से कुल 200 समन्वयक लगाए जाएंगे। वैल्यूएशन टीम और सुपरवाइज की भी तैनाती की जाएगी। वैल्यूएशन टीम ही देखेगी कि दीपकों में कितनी मात्रा में तेल डाला जा रहा है। इस टीम के लंच व भोजन की भी व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जाएगी।


सफाई व्यवस्था पर फोकस
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि दीपोत्सव को लेकर हमारी तैयारी शुरू हो गई है। अयोध्या की सफाई व्यवस्था पर फोकस है। सरयू घाट, राम की पैड़ी, हनुमानगढ़ी, कनक भवन सहित पूरे रामकोट इलाके में शिफ्ट वार ड्यूटी लगाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने का काम किया जा रहा है। कहा कि वे इसकी मॉनीटरिंग स्वयं कर रहे हैं। दीपोत्सव के दौरान रामनगरी अयोध्या भव्य व दिव्य नजर आएगी।

दीपोत्सव में ये होगा आकर्षण

  • 32 घाटों पर जलेंगे 9 लाख दीपक।
  • 500 ड्रोन शो से रामकथा की प्रस्तुति।
  • राम की पैड़ी पर प्रोजेक्शेन मैपिंग।
  • लेजर शो और वाटर शो। 
  • राम की पैड़ी में भव्य रामदरबार।
  • विदेशी रामलीला व लोक कलाकारों की प्रस्तुति।
  • 11 रथों पर श्रीरामराज्याभिषेक यात्रा, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed