फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya becomes the hub of religious tourism, 1.5 lakh devotees reached

धार्मिक पर्यटन का हब बनती अयोध्या, डेढ़ लाख भक्त पहुंचे

Sun, 20 Mar 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya becomes the hub of religious tourism, 1.5 lakh devotees reached
अयोध्या। रामनगरी आस्था का प्रधान केंद्र तो है ही राममंदिर निर्माण के साथ ही अब धार्मिक पर्यटन का हब बनने की ओर भी तेजी से अग्रसर हो रही है।
विज्ञापन

रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं का संख्या में तेजी से हो रही वृद्धि जहां आर्थिक तरक्की का संकेत है तो वहीं अयोध्या में भक्तों के लिए सुविधाएं भी विकसित करने की मांग अब तेज हो चली है।
दो दिनों में रामलला के दरबार में 152982 भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। पिछले कुछ समय से हर पर्व व त्योहार पर अयोध्या धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन जाती है।
विज्ञापन

रामनगरी अयोध्या में भक्तों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। खासकर पर्व व त्योहारों पर अयोध्या में आस्था अर्पित करने के लिए लाखों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर्व के अवसर पर दो दिनों में रामलला के दरबार में 152982 भक्त दर्शन-पूजन कर चुके हैं। इस साल नववर्ष के पहले दिन ही रामलला के दर्शन का रिकॉर्ड टूट गया। एक जनवरी 2022 को रामलला के दरबार में रिकॉर्ड एक लाख 12 हजार भक्त पहुंचे।
जब से ट्रस्ट ने राममंदिर निर्माण कार्य देखने की व्यवस्था की है, उसके बाद से तेजी से भक्तों की संख्या बढ़ी है। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, मुंबई, राजस्थान सहित देश के विभिन्न प्रांतों एवं जिलों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या पहुंचते हैं।
रामलला के दरबार में प्रतिदिन औसतन 10 हजार भक्त दर्शन-पूजन को पहुंच रहे हैं तो पर्व व त्योहारों पर रामनगरी धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन चुकी है।
प्रमुख अवसरों पर अयोध्या में भक्तों की संख्या में कई गुना की वृद्धि हो जाती है, प्रमुख त्योहारों पर लाखों भक्त अयोध्या आकर सरयू स्नान का लुत्फ उठाते हैं तो वहीं रामलला सहित अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन कर आराध्य के प्रति श्रद्धा निवेदित करते हैं।
मकर संक्रांति, महाशिवरात्रि, माघ मेला, बसंत पंचमी से लेकर होली में भी रामनगरी धार्मिक पर्यटन का केंद्र दिखी। आसपास के जिलों के लोगों की छुट्टियों में पहली पसंद अयोध्या की यात्रा होती है।
वहीं भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब यात्री सुविधाएं विकसित करने की भी मांग जोर पकड़ने लगी है। भक्तों की बढ़ती संख्या से रामनगरी के व्यापार को पंख लग रहे हैं, व्यापारी खुश हैं।
व्यापारी कहते हैं कि भक्तों की संख्या में वृद्धि रामनगरी की आर्थिक संपन्नता का संकेत है। व्यापारी अशोक गुप्ता कहते हैं कि जहां पहले अयोध्या की अर्थव्यवस्था मेलों पर आधारित है अब मंदिर निर्माण के चलते यहां की परिस्थिति बदली है।
पर्व व त्योहारों पर अयोध्या धार्मिक पर्यटन का हब बनती जा रही है, यह अयोध्या की तरक्की का संकेत है। व्यापारी विकास गुप्ता बोले कि जितना ज्यादा भक्त आएंगे रामनगरी की तरक्की भी उसी अनुपात में होगी, यह सुखद है।

शक्ति जायसवाल ने कहा कि जिस तेजी से भक्त बढ़ रहे हैं सरकार अभी तक सुविधाएं विकसित नहीं कर पाई है। भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने के काम में तेजी लाने की जरूरत है।
पर्व व त्योहारों पर भक्तों की संख्या
नववर्ष 100012
मकर संक्रांति 18000
मौनी अमावस्या 62554
माघ मेला 25 फरवरी 77458
26 फरवरी 31445
28 फरवरी 49214
एक मार्च 22457
होली 19 मार्च 80457
20 मार्च 72525
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed