फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   awadh university exam

76 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, नकल करते पकड़ी गईं दो छात्राएं

Wed, 19 Feb 2020 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
awadh university exam
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में मंगलवार को सचल दलों ने 76 महाविद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो छात्राओं को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा। एक छात्रा प्रथम पाली में आदर्श महिला महाविद्यालय रुदौली व दूसरी छात्रा महाराजा बलभद्ध सिंह रैकवार महाविद्यालय बनकटा, बहराइच में तृतीय पाली में पकड़ी गई।
विज्ञापन

अवध विवि की मुख्य परीक्षा के तीसरे दिन रामसूचित सिंह स्नातकोतर महाविद्यालय, तारून की शिकायत होने पर परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां तृतीय पाली में मिक्स्ड सीटिंग प्लान मिला। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को तुरंत सीटिंग प्लान दुरुस्त कराने और भविष्य में इस प्रकार की गलती न होने के लिए चेताया। दूसरी ओर आठ सचल दलों ने 76 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सचल दल ने अयोध्या के 22, बाराबंकी के सात, अमेठी के सात, बहराइच के आठ, गोंडा के चार, अंबेडकरनगर के 14 एवं सुल्तानपुर के 14 महाविद्यालयों का निरीक्षण किया। वहीं सोमवार को हुई प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 26 हजार 475 अभ्यर्थियों में से 493 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली में 39 हजार छह सौ में 2 हजार 410 अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली में 32 हजार 359 अभ्यर्थियों में से 779 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed